चंद्रपुर में ईंधन की किल्लत की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़; जिलाधिकारी ने दी सख्ती बरतने की चेतावनी
Chandrapur News: चंद्रपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के चलते पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं। जिलाधिकारी ने स्टॉक पर्याप्त होने की पुष्टि करते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- Written By: रूपम सिंह
चंद्रपुर पेट्रोल पंप (सोर्स: साेशल मीडिया)
Chandrapur Petrol News: चंद्रपुर शहर में दो दिनों से पेट्रोल पम्पों पर वाहन धारकों की भारी भीड़ व कतारें लग रही हैं, हालांकि प्रशासन ईंधन कमी की बात को अफवाह बता रहा है, परंतु प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आंकड़े या पुख्ता जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचाई गयी है। लंबे समय से आपूर्ति विभाग खामोश है। ऐसे में अब गैस धारकों के साथ वाहन मालिक भी पैनिक होते दिखाई दे रहे हैं।
शहर के सभी पेट्रोल पम्पों पर लंबी कतारें देखने मिल रही है। अब घरेलू गैस उपभोक्ताओं के बाद वाहनधारकों की बारी आने की चर्चा शहर में हो रही है। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध की पृष्ठभूमि में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ गयी है। हालांकि आंशिक युद्धविराम के हालात में यह नजरा दिखना प्रशासन की खामियों को उजागर करता है, क्योंकि अब तक प्रशासन ने साफ तौर पर ब्यौरे के साथ जनता से संवाद या अपील नहीं की है।
जिलाधिकारी ने सोमवार को दो टूक कहा कि, अफवाहों पर विश्वास न रखें। ईंधन पर्याप्त है। परंतु लोगों का कहना है कि ईंधन सटीक कितना है? गैस की स्थिति क्या है? यह कब तक सुचारू होगी या लोगों को क्या सावधानी बरतनी है? इस बारे में स्पष्ट रूप से कहा जाना चाहिए, जो लंबे समय से नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि जब जिले में स्टॉक पर्याप्त है तब लोग पेट्रोल पम्पों पर भीड़ क्यों जुटा रहे है? कुछ पेट्रोल पम्पों पर सोमवार को ईंधन भी खत्म हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
वैश्विक युद्ध के बीच सुरक्षित है भारत की ऊर्जा सप्लाई, देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन
निदा खान की गिरफ्तारी तो कल्पना खरात क्यों बाहर? सुषमा अंधारे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
जिससे वहां क्लोजड् के बोर्ड लगाए गए थे। इससे कई वाहन धारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा था, दरअसल प्रशासन ने लोगों को विश्वास दिलाने में प्रयास नाकाम हुए है। इस बीच जिलाधिकारी ने अप्रमाणित जानकारी को न फैलाने, लोगों से पैनिक न होने की अपील करते हुए ईंधन का स्टॉक पर्याप्त होने की बात सोमवार शाम कही है।
अफवाह, गलत संदेशों पर कार्रवाई
चंद्रपुर पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रशासन व कंपनियों के माध्यम से उपाय योजनाएं शुरू है। लोगों ने अफवाहों में न आते हुए सहयोग करने की अपील मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी कार्यालय ने की। लोगों में अनावश्यक डर व अफरातफरी निर्माण होकर भीड़ उमड़ रही है। जबकि जिले में पर्याप्त व नियमित
भंडार उपलब्ध है। आपूर्ति विभाग व प्रशासन इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आपूर्ति श्रृंखला टूटी नहीं है।
लोग अफवाह या सोशल मीडिया के गलत संदेशों के बहकावे में न आए, ऐसा कहते हुए चंद्रपुर जिला प्रशासन ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि बेवजह अतिरिक्त ईंधन का भंडार जमा न करे, इस बारे में अफवाह या गलत संदेश फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी भी दी गयी है।
यह भी पढ़ें:-अंबड औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान उद्यमी, उद्यमियों ने महापौर से की त्वरित कार्रवाई की मांग
शहर में कई पेट्रोल पंपों में नो स्टॉक के बोर्ड
- शहर में कई पेट्रोल पम्पों पर नो स्टॉक के बोर्ड लगे होने की बात सामने आ रही है।
- इस बारे में बताया यह जा रहा है कि कुछ पेट्रोल पम्पों की पेमेंट कंपनियों को देर से पहुंची है।
- जिनका लेनदेन समय पर हुआ उन्हें स्टॉक मिलने की भी खबर है।
कार में केवल हजार रुपए का पेट्रोल
हालात को देखते हुए एक कार में एक समय केवल 1 हजार रुपयों का पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं दुपहिया को 200 रुपए का पेट्रोल दिया जा रहा है। अतिरिक्त भंडारण न हो और ईंधन सबको समान रुप से मिले इसलिए यह ऐतिहात बरते जा रहे होने की खबर है।
