लोकसभा में निकलेगी मनपा चुनाव की 'टीस'? सुषमा अंधारे ने हिला दी कांग्रेस की नींव, चंद्रपुर में मचा सियासी बवाल

Shiv Sena UBT vs Congress Chandrapur: चंद्रपुर में महाविकास आघाड़ी में 'घमासान'! सुषमा अंधारे की "नाकेबंदी" की चेतावनी पर सांसद प्रतिभा धानोरकर का पलटवार। जानें क्यों बढ़ा सियासी पारा।
Tensions rise in Chandrapur MVA as Sushma Andhare (Shiv Sena UBT) and MP Pratibha Dhanorkar (Congress) trade barbs over Lok Sabha poll strategy and loyalty.
प्रतीतभा धानोरकर और सुषमा अंधारे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MVA Internal Conflict Maharashtra: शिवसेना (ठाकरें गुट) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद चंद्रपुर की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। शिवसेना (ठाकरे गुट) की उपनेता सुषमा अंधारे ने सांसद प्रतिभा धानोरकर पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में उनके रास्ते में "नाकेबंदी" करने की चेतावनी दी।

इस बयान से महाविकास आघाड़ी में आंतरिक तनाव उभरकर सामने आया है। 22 मार्च को चंद्रपुर में आयोजित 'सम्मान महिला सशक्तिकरण समारोह' में अंधारे मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "जिन्होंने मनपा चुनाव में हमारा रास्ता रोका, अब हम उन्हें लोकसभा चुनाव में रोकेंगे।"

धानोरकर का कड़ा पलटवार

  • प्रसिद्धि के लिए बेवजह बयानबाजी
  • "निष्ठा का पाठ न पढ़ाएं
  • "आघाड़ी धर्म निभाएं, वरना मिलेगा करारा जवाब"

अंधारे का सीधा इशारा

  • "मनपा चुनाव में हमारा रास्ता रोका गया"
  • "लोकसभा चुनाव में हम नाकेबंदी करेंगे"
  • महाविकास आघाड़ी में मतभेद उजागर

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना

वर्तमान में चंद्रपुर जिले में शिवसेना (ठाकरे गुट) के मजबूत होने की चर्चा है, जबकि कांग्रेस अभी भी प्रमुख दल है, लेकिन आंतरिक गुटबाजी के कारण कमजोर नजर आ रही है। इस ताजा विवाद से आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणी की तो मिलेगा करारा जवाब

उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। अंधारे के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जो लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार भूमिका बदलते हैं, उन्हें हमें निष्ठा सिखाने की जरूरत नहीं है।" आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करने वालों को पहले अपने ही दल और मुंबई महानगरपालिका की स्थिति पर जवाब देना चाहिए। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना घर संभालें।"

प्रतिभा धानोरकर ने महाविकास आघाड़ी में अनुशासन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, "अगर आघाड़ी में रहना है तो सहयोगी दलों का सम्मान बनाए रखना होगा। कांग्रेस या हमारे नेतृत्व पर बेवजह टिप्पणी की गई तो हम भी करारा जवाब देंगे।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com