ऑपरेशन मुस्कान 14: नासिक में 54 बच्चों को नया जीवन, शहर पुलिस की बड़ी कामयाबी
Nashik Operation Muskan: नासिक पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान 14’ के तहत शहर के विभिन्न इलाकों से 54 पीड़ित बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया। यह अभियान पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के नेतृत्व में चलाया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Police Child Rescue: नासिक नासिक शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान 14’ के तहत शहर के विभिन्न इलाकों से कुल 54 पीड़ित बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया है।
पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के नेतृत्व में सरकारवाड़ा, पंचवटी और नासिकरोड जैसे प्रमुख पुलिस विभागों की टीमों ने इस विशेष अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भीख मांगने वालों के लिए ‘मसीहा’ बनी खाकी
यह मुहिम मुख्य रूप से उन बच्चों के लिए थी जिन्हें बाल मजदूरी के लिए विवश किया गया था या जी सिग्नल पर भीख मांग रहे थे। अपराध शाखा की सभी इकाइयों के साथ मिलकर विभिन्न सहायक पुलिस आयुक्तों ने अपनी सीमाओं में सघन तलाशी अभियान चलाया।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
आरटीई छात्रों से अवैध फीस वसूली की शिकायतें तेज, अमरावती में निजी स्कूलों पर शुल्क लेने के आरोप
विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में कम वेतन पर कठिन काम कर रहे 7 बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। इस मामले में नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 मालिकों के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए है।
शहर के सार्वजनिक स्थानों और ट्रैफिक सिग्नल्स पर भीख मागने वाले 47 बच्चों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। मुक्त कराए गए इन सभी 54 बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
समिति के आदेशानुसार, इनमें से 27 बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए आचार आश्रम’ भेज दिया गया है, जबकि शेष 27 बच्चों को उचित काउंसलिंग के बाद उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-HPV टीकाकरण से बचेगी बेटियां, सर्वाइकल कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान को सीएम फडणवीस का समर्थन
पुलिस का उद्देश्य इन बच्चों को अपराध और शोषण की दुनिया से निकालकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस सफल अभियान में पुलिस उपायुक्त प्रशांत बच्छाद, किरणकुमार चव्हाण, मोनिका राऊत, किशोर काले और सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मिटके सहित नासिक के सभी पुलिस थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया।
