Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मूल में समस्याओं का अंबार, युवा क्रांति संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Chandrapur News: चंद्रपुर जिले के मूल शहर में सड़क, नालियां, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या से नागरिक परेशान है। समाधान न मिलने पर युवा क्रांति संगठन ने नगर परिषद को जनआंदोलन की चेतावनी दी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 11, 2025 | 10:06 AM

ज्ञापन सौंपते युवा क्रांति संगठन के सदस्य (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Mul Electricity And Stray Animals Problems News: पिछले कुछ महीनों से चंद्रपुर जिले के मूल शहर के लोग सड़क, नालियों, बिजली, पशुओं आदि की समस्या से परेशान हैं। नगर प्रशासन ने यहां व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं किया तो जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी युवा क्रांति संगठन ने नगरपालिका प्रशासन को दी है। विहिरगांव और रामपुर गांवों को मिलाकर गठित मूल नगर परिषद इस समय नागरिकों की समस्याओं से ग्रस्त है।

नागरिक आवारा पशुओं, आवारा कुत्तों और सूअरों से तंग आ चुके हैं। पशु मालिकों की लापरवाही के कारण शहर में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है और आंतरिक सड़कों के अलावा, चंद्रपुर-गड़चिरोली महामार्ग पर जगह-जगह पशु बैठे रहते हैं, जिससे यातायात में काफी समस्या हो रही है और भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है।

मूल में आवारा कुत्तों और सूअरों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शहर की सड़कों पर कुत्ते आते-जाते बच्चों और महिलाओं पर भौंकते हैं और कभी-कभी उनके पीछे भी दौड़ते हैं। महिलाओं और बच्चों को कुत्ते काट भी लेते हैं इससे डर पैदा हो गया है।

जलभराव से हो रही परेशानी

बरसात के दिनों में कई जलभराव वाले गड्ढों और नालियों में सूअर रहते हैं, उनके गलियों में घूमने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी खतरा पैदा होने की आशंका बनी हुई है। शहर की कई सड़कों का सीमेंटीकरण किया गया है, लेकिन जो सड़कें सीमेंट की नहीं हैं उनमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में बदलेगी सरकारी स्कूलों की तकदीर, खुलेंगे CM श्री स्कूल, मंत्री पंकज भोयर ने किया ऐलान

वार्ड क्रमांक 12 के मूल और विहिरगांव को जोड़ने वाली सड़क, जो पुराने रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है, उसपर गड्ढे है। इस सड़क पर भारी यातायात रहता है। पुराने रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, इसलिए मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। नागरिकों को इस कीचड़ भरे रास्ते पर आने-जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

विद्यतु समस्या: बिजली के तार

क्षेत्र में कई बिजली के खंभे झुके हुए हैं और बिजली के तार भी लटक रहे हैं, इसलिए क्षेत्र के नागरिक भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। शहरवासी बार-बार बिजली कटौती से तंग आ चुके हैं। नागरिकों को इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने की मांग युवा क्रांति संगठन ने नपा प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से की है।

युवा क्रांति संगठन के अध्यक्ष प्रणीत पाल, उपाध्यक्ष निखिल वाढई, सचिव सूरज गेडाम और कोषाध्यक्ष निहाल गेडाम आदि ने चेतावनी दी है कि अगर सात दिनों के भीतर शहर की सड़कों, नालियों और आवारा पशुओं की सफाई नहीं की गई, तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने नगर परिषद के मुख्य अधिकारी संदीप दोडे से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।

Chandrapur mul nagarparishad roads drains electricity and stray animals problems

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 10:06 AM

Topics:  

  • Chandrapur
  • Chandrapur News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में आज धूप का जलवा, AQI रहेगी मध्यम स्तर पर, प्रदूषण पर लगा ब्रेक

2

स्कूलों में बनेंगे 34 तरह से ‘छात्र समूह’, एनईपी के तहत एससीईआरटी ने दिए निर्देश

3

राशन कार्ड धारकों को नहीं मिल रहा अनाज, भाजपा ने चंद्रपुर तहसीलदार से लगाई गुहार

4

मुंबई का गंदा पानी अब नहीं बिगाड़ेगा समुद्र, BMC लगाएगी 7 नई मलजल शोधन सुविधाएं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.