चंद्रपुर मनपा में ‘टेंडर टेररिज्म’ का आरोप, पूर्व आयुक्त के कार्यकाल की जांच के आदेश
Chandrapur News: आयुक्त विपिन पालीवाल पर 'टेंडर टेररिज्म' और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। वर्तमान आयुक्त अकुनुरी नरेश को 500 करोड़ के कार्यों समेत सभी विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
चंद्रपुर मनपा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrapur Municipal Corporation News: चंद्रपुर शहर मनपा के पूर्व आयुक्त विपिन पालीवाल ने पद व अधिकार का दुष्प्रयोग कर ठेकेदारों में दहशत निर्माण की और मर्जी के ठेकेदारों को बढ़ी हुई दरों से सनसनीखेज आरोप चंद्रपुर शहर मनपा के गटनेता पप्पू देशमुख ने लगाया। 27 मार्च को हुई स्थायी समिति व बजट सभा में उन्होने इस आरोप के साथ जांच की मांग भी की।
पालीवाल के इस ‘टेंडर टेररिजम’ की जांच में यदि दोषी पाए गए तो कड़ी कार्रवाई का आग्रह जनविकास सेना के अध्यक्ष पार्षद पप्पू देशमुख ने किया। इस मांग का समर्थन विरोधी व सत्ताधारी दोनों गुटों के पार्षदों ने किया। काम दिये।
यह रिप जांच के बाद ही खुलासा
आरोपों के अनुसार सभापति मनस्वी गिहें व महापौर संगीता खांडेकर ने पालीवाल के कार्यकाल में हुए सभी विकास कामों की जांच करने के आदेश आयुक्त अकुनुरी नरेश को दिये है। अब आईएएस आयुक्त अकुनुरी नरेश पूराने आयुक्त की जांच कैसे करते है? यह देखना दिलचस्प हो गया है।।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मनपा का बुलडोजर एक्शन, धंतोली, सीताबर्डी और महल में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
कोल्हापुर में रूह कंपाने वाली घटना! ढाई साल पहले जहां उजड़ा था पूरा परिवार, वहीं पर पिता ने जहर खाकर दी जान
रेलवे का बड़ा फैसला: नागपुर-मडगांव स्पेशल ट्रेन अब स्थायी रूप से होगी नियमित, नासिक और इगतपुरी में भी ठहराव
नागपुर के सरकारी छात्रावासों में खाने की क्वालिटी पर सख्ती, लापरवाही नहीं चलेगी, जिलाधिकारी का निर्देश
क्या है टेंडर टेररिजम ?
टेंडर प्रक्रिया में मर्जी के ठेकेदारों को सुविधा के साथ नियम व शर्ते लगाना, अन्य इच्छुक ठेकेदारों पर दबाव डाल कर उन्हे स्पर्धा से बाहर निकालना, पात्र होकर भी जानबूझकर अपात्र ठहराना, अवधि खत्म होने के बाद भी मर्जी के ठेकेदारों को बार बार समय बढ़ा कर देना और बजट से अधिक काम देना, ऐसे कारनामे पूर्व आयुक्त पालिवाल करते थे, ऐसा मनपा गटनेता देशमुख ने अपने मांग पत्र में बताया है।
ये भी पढ़ें :- चंद्रपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार; अफवाहों पर न दें ध्यान, पालकमंत्री अशोक उइके ने की आपूर्ति की समीक्षा
विवादित कामों की सूची
बागला चौक सडक व्दिभाजक, चंद्रपुर शहर के फाउंटेन प्रोजेक्ट, वाहन आपूर्ति, नाली सफाई, एलईडी स्क्रीन, जलापूर्ति योजना, गार्डन रखरखाव के साथ ही मे। लक्ष्मी कन्स्ट्रक्शन को दिये लगभग 500 करोड रुपयों के भूमिगत गटर योजना के कामों का इसमें समावेश है। पार्षद देशमुख ने दावा किया है कि अनेक विवादित कामों में धांधली के सबूत उपलब्ध है।
