- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Korpana Road Accident Wedding Pickup Overturns Wild Boars 2026
चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा; जंगली सूअर को बचाने में पलटी बारातियों की पिकअप, 12 घायल; 6 की हालत गंभीर
कोरपना तहसील में शादी से लौट रहे बारातियों की पिकअप जंगली सूअरों को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 गंभीर घायलों का चंद्रपुर में इलाज चल रहा है।

Chandrapur Korpana Road Accident News: चंद्रपुर खुशियों भरे माहौल में अचानक मातम छा जाने वाली एक भीषण घटना कोरपना तहसील के चनई बूजखैरगांव मार्ग पर सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की पिकअप के सामने अचानक जंगली सूअरों का झुंड आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों का उपचार चंद्रपुर में जारी है।
घटना सोमवार रात करीब 930 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हातलोणी गांव के निवासी चोपण में हनुमंत पंधरे के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पिकअप वाहन क्रमांक MH 34 CQ 1008 से गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग रात में वापस अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान चनई बूज से खैरगांव के बीच अचानक जंगली सूअरों का एक बड़ा झुंड सड़क पर आ गया। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त
PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
चंद्रपुर में फर्जी ‘फोनपे’ मैसेज दिखाकर झेरॉक्स सेंटर संचालक से 20 हजार की ठगी; गोंडपिपरी में साइबर ठग सक्रिय
चंद्रपुर में शिवाजी महाराज के विचारों पर मंथन, छत्रपति लोककल्याणकारी शासन के आदर्श: किशोर जामदार
मची चीख पुकार हादसे में कुल 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोरपना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात के समय अस्पताल में परिजनों और नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई।
वन्य प्राणियों के कारण हुए इस हादसे से क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। गंभीर घायलों के नाम इस गंभीर हादसे में विकास लिंगू किनाके 23, विक्रम मेश्राम 20, शिवम कोवे 20, अनुज लिंगू उड़े, रामू हनुमान कोरांगे 22, साक्षी भास्कर किनाके 19 का समावेश है।
कोरपना ग्रामीण अस्पताल में रणवीर देविदास आत्राम 23, जोशना प्रमोद कुमरे 24, प्रांजली शंकर किनाके 19, सौरभ मोतीराव मडावी 19, गणेश संतोष कोवे 17, त्रिशा विठ्ठल गेडाम सभी निवासी हातलोणी का उपचार शुरू है।
Chandrapur korpana road accident wedding pickup overturns wild boars 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी में तेज आंधी का कहर, टीन शेड संग हवा में उड़ा युवक; वीडियो वायरल
May 14, 2026 | 12:10 PMठाणे मनपा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर महापौर सख्त, प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश
May 14, 2026 | 12:07 PMवीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान, केसी वेणुगोपाल को लगा झटका
May 14, 2026 | 12:05 PMAaj Ka Rashifal: सिंह को मिलेगी नौकरी में अनुकूलता और मकर के सुलझेंगे प्रॉपर्टी विवाद, आप भी जानें अपना भाग्य
May 14, 2026 | 12:05 PMकिस फिल्म में Varun Dhawan की हुई NO ENTRY, इस एक्टर को मिला चांस, मेकर्स को लगा बड़ा झटका
May 14, 2026 | 12:04 PMA1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?
May 14, 2026 | 12:04 PMमुंबई में दुकानों-होटलों और दफ्तरों पर लगाना होगा मराठी साइनबोर्ड, BMC ने दिया 1 महीने का अल्टीमेटम
May 14, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














