चंद्रपुर के किसानों को बड़ी राहत; बेमौसम बारिश के मुआवजे के लिए 1.85 करोड़ मंजूर, 2500 परिवारों को मिलेगा लाभ

Chandrapur News: चंद्रपुर में फरवरी 2026 की बेमौसम बारिश से हुए फसल नुकसान के लिए सरकार ने 1.85 करोड़ का मुआवजा मंजूर किया है। इससे जिले के 2,500 से अधिक प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
The Govt has sanctioned 1.85 crore compensation for Chandrapur farmers hit by unseasonal rains in Feb 2026. Over 2,500 families will receive direct bank transfers.
चंद्रपुर किसान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandrapur Farmers Compensation News: चंद्रपुर फरवरी 2026 में मौसम की मार झेलने वाले चंद्रपुर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। जिले में बेमौसम बारिश से हजारों हेक्टेयर जमीन पर फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए, राज्य सरकार ने गुरुवार को 1 करोड़ 85 लाख 30 हजार रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी। इस फ़ैसले से जिले के हजारों किसान परिवारों को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। इस साल फरवरी में जिले में बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई थी।

अचानक आई इस मुसीबत की वजह से, फसलों को भारी नुकसान हुआ। प्रशासकीय पंचनामा के मुताबिक, जिले में करीब 1,092.17 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ। इसमें कपास, धान और रबी सीजन की फसलें शामिल थीं। किसान अपनी मेहनत की कमाई डूबने से परेशान थे। मुआवजा खाते में जमा होगा सरकार की तरफ से घोषित इस निधि का लाभ जिले के 2,500 से ज्यादा किसानों को मिलेगा।

यह मुआवजा रकम सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा करने की प्रक्रिया प्रशासकीय स्तर पर शुरू हो गई है। मुआवजा रकम की मंजुरी से उन लोगों को राहत मिली है जो पिछले कई महीनों से मदद का इंतजार कर रहे थे। सर्वे के दौरान कुछ किसानों के नाम छूट गए थे। इस वजह से राजस्व और कृषि विभाग में शिकायत की गई थी। उसके बाद, संबंधित लोगों के नाम शामिल किए गए। प्रस्ताव जिला प्रशासन ने 2026 को भेजा था।

मुआवजा वितरण में विलंब नहीं होगा

गुरुवार, 9 जून को लिए गए इस फैसले से किसान खुश हैं। हालांकि, यह मदद दस्तावेजों में नहीं फंसनी चाहिए। किसान अब अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं। अगर सरकार की तरफ से घोषित मदद समय पर मिल जाती है, तो हमें अगले सीजन की बुआई के लिए पैसे की ताकत मिलेगी, यह बात स्थानिय किसानों ने कही है।

अपडेट रखने होंगे दस्तावेज

चंद्रपुर जिला प्रशासन ने अब इस निधि को पारदर्शी तरीके से और जल्दी बांटने की योजना बनायी है। पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com