चंद्रपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार; अफवाहों पर न दें ध्यान, पालकमंत्री अशोक उइके ने की आपूर्ति की समीक्षा
Chandrapur Gas Agency: चंद्रपुर में 6.50 लाख गैस कनेक्शन हैं। पालकमंत्री ने पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा करते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
- Written By: रूपम सिंह
चंद्रपुर पालकमंत्री अशोक
Chandrapur LPG News: चंद्रपुर जिले में एलपीजी के घरेलू कनेक्शन्स की संख्या 6.50 लाख के करीब है, जबकि जिले में फिलहाल 6774 घरेलू गैस सिलेंडर्स उपलब्ध होने की जानकारी जिले के पालकमंत्री ड़ॉ. अशोक उइके ने दी। जिले के पेट्रोलियम पदार्थों के डीलर्स, पंप संचालकों तथा गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ ली गयी आपात समीक्षा बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी कार्यालय में हुई इस बैठक में पालकमंत्री ने बताया कि, जिले में कुल घरेलू गैस कनेक्शन की संख्या 6 लाख 49 हजार 313 है। जिनमें एचपीसीएल कंपनी के 1 लाख 46 हजार 514, आईओसीएल कंपनी के 4 लाख 39 हजार 282, और बीपीसीएल कंपनी के 63 हजार 517 ग्राहकों का समावेश है।
7578 सिलेंडर वितरित किए
पालकमंत्री ने स्पष्ट किया कि, खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के पश्चात चंद्रपुर जिले में सिलेंडर्स का स्टॉक 14 हजार 352 था, जिसमें से 7578 सिलेंडर वितरित हो चुके हैं और अब 6774 सिलेंडर्स स्टॉक में हैं। उन्होंने दावा किया कि, पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जिले को नियमित रूप से सिलेंडर्स मिल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO
केंद्र की प्याज खरीद नीति पर भड़के महाराष्ट्र के किसान: 1235 के दाम को बताया जख्मों पर नमक, आंदोलन की चेतावनी
नागपुर में होटल-रेस्तरां पर FDA सख्त, ‘नकली चीज’ छिपाना पड़ेगा भारी; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
नागपुर में कन्हान पुलिस का एक्शन, विद्युत खंभे से टकराया ट्रक, खुला अवैध रेत तस्करी का मामला
उन्होंने स्वीकार किया कि, जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर्स की आपूर्ति में जिला प्रशासन को दिक्कतें आ रही है। जिले में पेट्रोल, डीजल का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जिले में अब भी कुल 7.05 लाख लीटर पेट्रोल और 5.93 लाख लीटर डीजल उपलब्ध है।
पर्याप्त स्टॉक होने का दावा ड़ॉ
अशोक उड़के ने बताया कि,चंद्रपुर जिले में कुल 146 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें एचपीसीएल के 35, बीपीसीएल के 46, आईओसीएल के 45 और 20 अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंप शामिल हैं। खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद जिले में पेट्रोल का कुल स्टॉक 9 लाख 31 हजार 991 लीटर था,
जिसमें से 2 लाख 26 हजार 130 लीटर पेट्रोल अब तक बिक चुका है, जबकि शनिवार 28 मार्च तक जिले में 7 लाख 5 हजार 861 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है। डीजल का भी कुल स्टॉक 9 लाख 76 हजार 927 लीटर था, जिसमें से 3 लाख 83 हजार 35 लीटर डीजल बिक चुका है, और अब 5 लाख 93 हजार 892 लीटर डीजल उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें :- अशोक खरात केस में नया मोड़: चाकणकर के खिलाफ सुषमा अंधारे का बड़ा खुलासा, ‘गुरु-शिष्य’ के रिश्तों की होगी जांच
अफवाहों पर ध्यान न दें
उन्होंने कहा कि, खाड़ी युद्ध के बैकग्राउंड में, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और फ्यूल की सप्लाई को लेकर अफवाहें उड़ रही है। नागरिकों को इन अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने पंप संचालकों एवं गैस एजेंसियों के मालिकों को निर्देश देते हुए कहा कि, उन्हें अपने पास मौजूद डेली स्टॉक के बारे में प्रतिदिन प्रशासन को सूचना देनी चाहिए, सिलेंडर की डिलीवरी करने वालों से लोगों को गलत जानकारी देकर गुमराह किये जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
एजेंसी मालिकों को अपने-अपने स्टाफ के जरिए कस्टमर्स को घर पर रेगुलर सप्लाई के बारे में पॉजिटिव मैसेज देना चाहिए, जो लोग पहले बुकिंग करते हैं, उन्हें तारीख के हिसाब से सिलेंडर बांटे, सरकार-प्रशासन और पेट्रोल पंप के साथ-साथ गैस एजेंसी के मालिक तालमेल से काम करे। इस बैठक में जिलाधिकारी विनय गौड़ा, सीईओ पुलकित सिंह, चंद्रपुर मनपा आयुक्त अकुनुरी नरेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी राहुल बहादुरकर उपस्थित थे।
