Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
Chandrapur Fuel Crisis: चंद्रपुर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जनजीवन और खेती प्रभावित है सांसद प्रतिभा धानोरकर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर किसानों के लिए डीजल का आरक्षित कोटा रखने की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
सांसद प्रतिभा धानोरकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrapur Fuel Crisis MP Pratibha Dhanorkar: चंद्रपुर बीते कुछ दिनों से चंद्रपुर जिले में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति अवरुध्द होने से तीव्र ईंधन संकट निर्माण हुआ है। इससे आम नागरिकों के साथ विशेष रुप से किसानों को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है।
पेट्रोल पंम्पों पर लगने वाली लंबी कतारों के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ईंधन के अभाव में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी धराशायी हो गयी है। इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने चंद्रपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। फिलहाल खरीफ सीजन के पूर्वतैयारी के काम अहम चरण पर है।
खेति की जुताई, जमीन तैयार करना व बुआईपूर्व कार्यों के लिए ट्रैक्टर्स व अन्य कृषी मशीनों का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। परंतु डीजल उपलब्ध न होने से खेति के काम पूरी तरह से बाधित हुए है। मौसम के सर पर किसान डिजल के लिए दिन भर पेट्रोल पम्पों पर कतारों में खड़े दिखाई दे रहे है। इसलिए उनके समय व मेहनत को जाया न जाने दे। खेती के काम अटकने से जिले के किसानों में भारी चिंता व रोष दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
इंदौर मॉडल पर संवरेगा छत्रपति संभाजीनगर, शहर के सौंदर्यीकरण के लिए ली जाएगी पेंट विक्रेताओं की मदद
ये भी पढ़ें :- नासिक: द्वारका-नासिकरोड 10 लेन सड़क के लिए तीसरी बार निविदा जारी, 177 करोड़ की योजना पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल
प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप मांग
किसानों की यह बढती मुसीबत व खेती का मौसम ध्यान में लेते हुए प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर प्रत्येक तालुका में किसानों के लिए डीजल उपलब्ध कराए, ऐसी मांग सांसद प्रतिभा धानोरकर ने अपने पत्र में की है। चंद्रपुर जिले के विशिष्ट पेट्रोल पंपों पर किसानों के लिए डिजल का स्वतंत्र आरक्षित कोटा रखा जाए या उनके लिए स्वतंत्र कतार की व्यवस्था की जाए, ऐसा सुझाव भी सांसद धानोरकर ने दिया है।
