- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Chlorine Gas Leak Investigation Demand
क्लोरीन गैस रिसाव प्रकरण की जांच करे प्रदूषण नियंत्रण विभाग : एआईएमआईएम का निवेदन
CSTPS pollution case: एआईएमआईएम ने चंद्रपुर के रहमत नगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में हुई क्लोरीन गैस रिसाव घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

क्लोरीन गैस रिसाव प्रकरण की जांच करे प्रदूषण नियंत्रण विभाग
Chandrapur News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने चंद्रपुर में हुई क्लोरीन गैस रिसाव की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 28 अक्टूबर को पार्टी के शहर अध्यक्ष अजहर शेख के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) के क्षेत्रीय अधिकारी से मुलाकात कर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
अजहर शेख ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को चंद्रपुर के रहमत नगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से क्लोरीन गैस का गंभीर रिसाव हुआ था। इस गैस का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास के इलाकों के अनेक बच्चे, वयस्क और वृद्ध इसकी चपेट में आ गए। कई लोगों को त्वचा और आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी, और कुछ को फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक व्यक्ति लकवाग्रस्त हो गया, जबकि कई अन्य अब भी श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।
एफआईआर दर्ज नहीं की गई
शेख ने आरोप लगाया कि घटना के एक महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद किसी भी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई और न ही कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। पीड़ितों और आम नागरिकों को अब तक यह जानकारी भी नहीं दी गई कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार एसटीपी और सीएसटीपीएस के अधिकारी या कर्मचारी कौन थे।उन्होंने कहा, “एसटीपी प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि इतनी खतरनाक गैस का भंडारण इस तरह किया जाए कि उससे न तो मानव जीवन को और न ही पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचे। लेकिन गैस का रिसाव यह साबित करता है कि पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी तरह अनदेखी की गई।”
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास
शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन
ये भी पढ़े: पालघर में ट्रक ने पहले ऑटोरिक्शा फिर बाइक को मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, एक घायल
अधिकारियों को बचाने का प्रयास
शेख ने आगे आरोप लगाया कि इस लापरवाही के बावजूद अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं न तो उन्होंने जनता को सही जानकारी दी, न ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की दिशा में कोई कदम उठाया। उन्होंने कहा कि “भोपाल गैस त्रासदी” और “ओलियम गैस रिसाव” की तरह इस घटना की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सामने लाया जा सके। उनका आरोप है कि जिला प्रशासन भी इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो…
एआईएमआईएम नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो चंद्रपुर के नागरिक सीएसटीपीएस, एसटीपी, जिला कलेक्ट्रेट और एमपीसीबी क्षेत्रीय कार्यालय के विरुद्ध जन आंदोलन और कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। निवेदन सौंपते समय अमान अहमद (जिला अध्यक्ष), आवेज कुरैशी, हनीफ शेख, मौलाना साजिद अशरफी, आरिफ खाकू, और मजहर बेग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Chandrapur chlorine gas leak investigation demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMबांग्लादेश में BNP की जीत के बाद अब नए राष्ट्रपति की तलाश तेज, इन नामों पर हो रही है चर्चा
Feb 17, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














