Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chandrapur Crime News: चंद्रपुर के घोडपेठ में हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी सहित चार आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 05, 2026 | 06:52 AM

चंद्रपुर हत्या मामला,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chandrapur Crime Murder Case: चंद्रपुर जिले के भद्रावती पुलिस स्टेशन अंतर्गत घोडपेठ क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे भद्रावती पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि घोडपेठ स्थित कर्मवीर स्कूल के पास हनुमान मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक पुरुष का शव मिला, जिसकी पहचान रविंद्र तुलशीराम कुलमेथे (उम्र 46 वर्ष, निवासी मुधोली, जिला गडचिरोली) के रूप में हुई।

सुपारी किलिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य

महाराष्ट्र सड़क हादसा, सोलापुर में एसटी बस और डंपर की भिड़ंत, जलगांव में दंपत्ति की मौत, कुल 4 की जान गई

मामले में प्रारंभिक तौर पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी दीपमाला रविंद्र कुलमेथे ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने वर्षा परचाके, सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाजीर अंसारी को 1 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपमाला और वर्षा को वरोरा से तथा अन्य दो आरोपियों सोनू कालोकर और नाजीर अंसारी को नागपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मारुति कंपनी की जेन स्टाइलो कार एमएच 31 डीसी 8919) और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।

कार में बैठाकर ले गए और गला दबाकर मार डाला

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 1 मई को मृतक को कार में बैठाकर घोडपेठ के सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:- बंगाल की जनता के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, पहली कैबिनेट में लगेगी मुहर, जानें किसे होगा फायदा

इस मामले में भद्रावती पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोधागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भद्रावती पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम द्वारा की गई।

Chandrapur bhadrawati murder case ghodpeth hanuman temple body found wife arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 06:52 AM

Topics:  

  • Chandrapur News Today
  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.