-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chain Snatcher Arrested Thefts At 16 Places In Nagpur Telangana Andhra Pradesh
चेन स्नेचर को किया गिरफ्तार; नागपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में 16 स्थानों पर की चोरियां
- Written By: नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. शहर की महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को रामनगर पुलिस ने वर्धा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने आरोपी से 1 लाख 38 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया है. आरोपी का नाम सूरज श्रीराम शेट्टी है. आरोपी पर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश राज्य में सेंधमारी के 16 मामले तथा नागपुर व आदिलाबाद में चेन स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं.
कई महिलाओं को बनाया निशाना
शहर के गुलमोहर कालोनी की महिला 1 अप्रैल की रात करीब 9 बजे काम से घर लौट रही थी. तभी सफेद रंग की दोपहिया से आए युवक ने उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर लिया. 2 अप्रैल को सिस्टर कालोनी की महिला पति के साथ मार्निंग वाक कर रही थी, तभी दोपहिया सवारों ने उसके गले से चेन छीन ली. 6 अप्रैल को रेवन्यू कालोनी निवासी पति-पत्नी दोपहिया से मंदिर जा रहे थे, उसी समय दोपहिया सवार युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रामनगर पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया था. सुबह 7 से 8 व शाम 4 से 7 बजे तक शहर के मुख्य प्रवेशद्वार पर पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त लगाया गया.
अंधेरे का लाभ लेकर हुआ था फरार
14 अप्रैल को पठानपुरा मार्ग से सफेद रंग के वाहन से हेल्मेट पहनकर आरोपी के शहर में आने की सूचना पुलिस को मिली. यह दोपहिया एमआईडीसी पडोली की ओर से तेज रफ्तार से जा रही थी. पुलिस के वाहन का पीछा कर आरोपी के वाहन को धक्का दिया. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के कपड़े, मिर्च पावडर, हेल्मेट व दोपहिया जब्त की. इस दौरान पुलिस की एक टीम आंध्रप्रदेश व तेलंगाना गई थी. तभी पुलिस को आरोपी वर्धा शहर के शांतिनगर परिसर के तिरूपति अपार्टमेंट में होने की सूचना मिली. पुलिस ने वहां जाकर आरोपी सूरज शेट्टी को गिरफ्तार किया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर की बहादुरी, चेन स्नैचर को टक्कर मारकर बचाई महिला की चेन
वर्धा में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद, AI और CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
Amravati Crime: आधे घंटे के भीतर 2 चेन स्नेचिंग, बडनेरा व राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना
कार्रवाई एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस निरीक्षक राजेश मूले, लता वाढीवे, हर्षल ओकरे, विनोद भुरले, मधुकर सामलवार, रजनीकांत पुट्ठावार, प्रशांत शेंदरे, विनोद यादव, किशारे वैरागडे, चिकाटे, मिलिंद दोडके, आनंद खरात, नीलेश मुडे, सतीश अवथरे, लालू यादव, विकास जुमनाके, हीरालाल गुप्ता, संदीप कामड़ी, विकास जाधव, भावना रामटेके, साइबर सेल ने की.
Chain snatcher arrested thefts at 16 places in nagpur telangana andhra pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PM42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Jul 29, 2026 | 05:59 PMWhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














