चंद्रपुर में लोहारडोंगरी खनन परियोजना के विरोध में बंडू धोतरे का अनशन सातवें दिन में, आंदोलन तेज
Chandrapur Protest News: चंद्रपुर में लोहारडोंगरी खनन परियोजना के खिलाफ बंडू धोतरे का अनशन 7वें दिन जारी रहा। वन्यजीव संरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने चेहरे पर कालिख लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: रूपम सिंह
Chandrapur Protest (सौजन्य-नवभारत)
Maharashtra Mining News: चंद्रपुर ‘लोहारडोंगरी’ खनन परियोजना के विरोध में इको-प्रो संस्था के अध्यक्ष बंडू धोतरे का जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहा आमरण अनशन सोमवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। शासन और प्रशासन का ध्यान वन्यजीव संरक्षण की ओर आकर्षित करने के लिए आंदोलनकारियों ने इस दौरान चेहरे पर कालिख लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया गया कि स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण बंडू धोतरे को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद उन्होंने फिर से अनशन मंडप में लौटकर अपना आंदोलन जारी रखा।
इस विरोध प्रदर्शन में संतोष कुचनकर, धर्मेंद्र लुणावत, योगेश दुधपचारे, आकाश घोडमारे, अब्दुल जावेद, अमित कुमरे, प्रमोद मलिक, विनोद थेरे, बंडू दुधे, बिमल शाह, राजू काहीलकर, राजू हाडगे, सचिन धोतरे, चित्राक्ष धोतरे, अजय नेताम, गौरव कुशमवार और किशोर जामदार सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
समय पर इलाज देने से इनकार: चंद्रपुर के सरकारी अस्पताल में बेड और न्यूरोसर्जन न होने का दिया गया हवाला
चंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Chandrapur News: स्मार्ट मीटर और बिजली दर वृद्धि के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
चंद्रपुर में आंगनवाड़ी भर्ती शुरू, 218 पदों के लिए 12वीं पास महिलाएं 31 जुलाई तक करें आवेदन
ये भी पढ़ें :- अकोला: घरेलू गैस का पर्याप्त भंडार, पर कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत; युद्ध की अफवाहों के बीच वितरण नियम बदले
संस्थाओं ने दिया समर्थन
आंदोलन को स्थानकवासी जैन समाज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जेसीआई चंद्रपुर, अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन, हैबिटेट कंजरवेशन सोसायटी, ज्येष्ठ नागरिक संघ, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नेशनल एसोसिएशन ऑफ इंजीनियर्स (चंद्रपुर), राज्य सरकारी गट-डी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मध्यवर्ती महासंघ महाराष्ट्र तथा गुरुकुल शिक्षा संस्था सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है।
