-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- 10 Lakh Rupees Stolen From Bank Of Maharashtra Atm In Pandharkawada Chandrapur
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख रुपए उड़ाए, जांच में जुटी चंद्रपुर पुलिस
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर के पांढरकवड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को फोड़कर 10 लाख से अधिक की रकम चुराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम (फोटो नवभारत)
Theft At Bank of Maharashtra ATM: चंद्रपुर जिले के घुग्घुस पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले पांढरकवड़ा गांव में रविवार (14 सितंबर) रात को अज्ञात चोरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को निशाना बनाकर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार (15 सितंबर) तड़के तब सामने आई, जब ग्रामीणों ने मशीन को टूटा हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सड़क किनारे एटीएम बना चोरों का शिकार
पांढरकवड़ा गांव घुग्घुस से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर चंद्रपुर मार्ग पर स्थित है। यहां मुख्य सड़क किनारे एटीएम मशीन स्थापित थी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी इसी मशीन को चोर निशाना बना चुके हैं और लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है। इस बार भी चोरों ने मशीन फोड़कर दस लाख रुपये से अधिक की नकदी ले उड़े।
यह भी पढ़ें:- आयकर रिटर्न के अंतिम दिन सर्वर ठप, टैक्सपेयर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा RIP, बढ़ी तारीख
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गांव के नागरिकों ने बैंक प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार चोरी की घटनाओं के बावजूद एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किया गया। नागरिकों का आरोप है कि सुरक्षा के अभाव में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और इस वजह से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही घुग्घुस पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है और चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
10 lakh rupees stolen from bank of maharashtra atm in pandharkawada chandrapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














