चंद्रपुर श्रीमहाकाली माता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mahakali Yatra 2026 News: चंद्रपु श्रीमहाकाली माता यात्रा इस वर्ष 24 मार्च 2026 से प्रारंभहो रही है। हनुमान जयंती (2) अप्रैल 2026) का दिन यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण और अत्यधिक भीड़भाड़ वाला दिन रहेंगा। लगभग एक माह तक चलने वाली इस यात्रा में महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा आंध्र प्रदेश से लाखों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर चंद्रपुर शहर पूरी तरह तैयार हो चुका है।
श्रीमहाकाली देवस्थान ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्त निवास हेतु विशेष मंडप बनाए गए हैं। महाकाली स्टेडियम परिसर में लगभग 18 हजार वर्ग फुट तथा अन्य स्थानों पर भी ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परिसर में नया 30 हजार वर्ग फुट का मंडप तैयार किया गया है।
दर्शन के लिए कतार व्यवस्था हेतु 6 हजार वर्ग फुट लोहे का शेड और 12 हजार वर्ग फुट कपड़े का मंडप बनाया गया है। कतार में प्रकाश, पंखे, पेयजल तथा फॉगिंग सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। एलईडी
यात्रा का शुभारंभ मंगलवार, 24 मार्च को होगा। प्रातः अभ्यंग स्नान, अभिषेक और महाआरती के बाद मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार सुनील नामदेवराव महाकाले दंपति, प्रतीक देहनकर महाराज के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, 40 निजी सुरक्षा रक्षक, 100 स्वयंसेवक तथा अस्थायी पुलिस चौकी की व्यवस्था की गई है। महाप्रसाद, स्वच्छता, पिण्डदान, पाणपोई तथा अन्य सुविधाओं में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।
बागला चौक, अंचलेश्वर गेट बस स्टैंड, महाकाली गेट के सामने, यात्रा मैदान, जटपुरा गेट, वांदा क्लब ग्राउंड के पास, अंचलेश्वर गेट, गुरुमाउली मंदिर के पास, बागला चौक, मंदिर के पास पेट्रोल पंप, कोहिनूर तालाब, महाकाली टंकी के नीचे पेयजल व्यवस्था की है।
चंद्रपु मनपा सफाई जोन इमारत, माता महाकाली मंदिर के पास, यात्रा मैदान (नियंत्रण कक्ष के पास) नागरिकों के स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। स्क्रीन के माध्यम से भी दर्शन की व्यवस्था रहेगी।
पेयजल के लिए 4 हजार लीटर क्षमता का वॉटर कूलिंग प्लांट, 75 हजार लीटर की पानी की टंकी तथा कई नल कनेक्शन लगाए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 24 घंटे दवाखाना, पर्याप्त औषधि भंडार तथा अग्नि सुरक्षा के लिए 15 फायर एक्सटिग्विशर उपलब्ध कराए गए है।
यात्रा मैदान, अंचलेश्वर गेट, कोहिनुर ग्राउंड, माचीस कारखाना, दानव वाडी के पास नागिरकों के लिए व्यवस्था की गई है। सहायता हेतु नियंत्रण कक्ष यात्रा मैदान, मनपा सफाई जोन इमारत, माता
गुरु माऊली देवस्थान महाकाली वार्ड, मार्कडेय मंदिर महाकाली वार्ड, राजाभाऊ खोब्रागडे सभागृह बाबूपेठ, महादेव मंदिर बाबूपेठ, बालाजी मंदिर, बाबूपेठ, संत रविदास हॉल अंचलेश्वर वार्ड, बागला हायस्कूल, बागला चौक भिवापुर, महाकाली कन्या शाला, महाकाली वार्ड, खालसा कॉन्व्हेंट, महाकाली वार्ड, पटेल हाईस्कूल गिरनार चौक चंद्रपुर, संताजी सभागृह भानापेठ वार्ड, सरदार पटेल महाविद्यालय गंजवार्ड चंद्रपुर, तिरुमला हॉल, भिवापुर वॉर्ड महाकाली मंदिरा के पास, शौचालय व्यवस्था, यात्रा मैदान शामिल है।
यह भी पढ़ें:-नासिक पुलिस भर्ती में रिकॉर्ड प्रदर्शन, 262 पदों की भर्ती में कड़ा मुकाबला; 50 में 50 अंक लाने वालों की भरमार
देवस्थान प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें तथा पुलिस और स्वयंसेवकों का सहयोग करें, ताकि सभी को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम दर्शन का लाभ मिल सके। मूल रोड से आनेवाले यात्रियों के लिए सिद्धार्थ स्पोर्टिंग क्लब ग्राउंड, नायरा पेट्रोल पंप के पास बायपास रोड, बल्लारपुर रोड से आनेवाले यात्रियों के लिए डी. एड. कॉलेज ग्राउंड चंद्रपुर, सभी यात्रियों के लिए कोहिनुर स्टेडियम दादमहाल वार्ड जेल रोड, यात्रा मैदान रेल्वे लाईन के पास चंद्रपुर, नागपुर रोड से आनेवाले यात्रियों के लिए न्यू इंग्लिश स्कूल ग्राउंड चांदा क्लब ग्राउंड के सामने वरोरा नाका परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।