Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकसभा में निकलेगी मनपा चुनाव की ‘टीस’? सुषमा अंधारे ने हिला दी कांग्रेस की नींव, चंद्रपुर में मचा सियासी बवाल

Shiv Sena UBT vs Congress Chandrapur: चंद्रपुर में महाविकास आघाड़ी में 'घमासान'! सुषमा अंधारे की "नाकेबंदी" की चेतावनी पर सांसद प्रतिभा धानोरकर का पलटवार। जानें क्यों बढ़ा सियासी पारा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 25, 2026 | 09:05 AM

प्रतीतभा धानोरकर और सुषमा अंधारे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MVA Internal Conflict Maharashtra: शिवसेना (ठाकरें गुट) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद चंद्रपुर की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। शिवसेना (ठाकरे गुट) की उपनेता सुषमा अंधारे ने सांसद प्रतिभा धानोरकर पर अप्रत्यक्ष निशाना साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में उनके रास्ते में “नाकेबंदी” करने की चेतावनी दी।

इस बयान से महाविकास आघाड़ी में आंतरिक तनाव उभरकर सामने आया है। 22 मार्च को चंद्रपुर में आयोजित ‘सम्मान महिला सशक्तिकरण समारोह’ में अंधारे मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “जिन्होंने मनपा चुनाव में हमारा रास्ता रोका, अब हम उन्हें लोकसभा चुनाव में रोकेंगे।”

धानोरकर का कड़ा पलटवार

  • प्रसिद्धि के लिए बेवजह बयानबाजी
  • “निष्ठा का पाठ न पढ़ाएं
  • “आघाड़ी धर्म निभाएं, वरना मिलेगा करारा जवाब”

अंधारे का सीधा इशारा

  • “मनपा चुनाव में हमारा रास्ता रोका गया”
  • “लोकसभा चुनाव में हम नाकेबंदी करेंगे”
  • महाविकास आघाड़ी में मतभेद उजागर

राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना

वर्तमान में चंद्रपुर जिले में शिवसेना (ठाकरे गुट) के मजबूत होने की चर्चा है, जबकि कांग्रेस अभी भी प्रमुख दल है, लेकिन आंतरिक गुटबाजी के कारण कमजोर नजर आ रही है। इस ताजा विवाद से आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर: रामनवमी से पहले प्रशासन सख्त, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

चुनाव आयोग का अभियान, मतदाता सूचियों की होगी गहन जांच; छत्रपति संभाजीनगर में प्रक्रिया शुरू

बड़े भाई हैं, ज्यादती नहीं…वर्षा बंगले पर शिंदे-फडणवीस के बीच हुई तीखी बहस! सातारा मामले में छिड़ी महाभारत

Shalarth ID Scam: 632 शिक्षकों के शालार्थ आईडी रिकॉर्ड गायब; फर्जीवाड़े से हिली सरकार, वैधता पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें – अशोक खरात ने 5 लोगों की दी नरबलि! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में खुले कई राज, कोर्ट भी चकराया

टिप्पणी की तो मिलेगा करारा जवाब

उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। अंधारे के बयान पर पलटवार करते हुए सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जो लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार भूमिका बदलते हैं, उन्हें हमें निष्ठा सिखाने की जरूरत नहीं है।” आगे उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करने वालों को पहले अपने ही दल और मुंबई महानगरपालिका की स्थिति पर जवाब देना चाहिए। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना घर संभालें।”

प्रतिभा धानोरकर ने महाविकास आघाड़ी में अनुशासन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, “अगर आघाड़ी में रहना है तो सहयोगी दलों का सम्मान बनाए रखना होगा। कांग्रेस या हमारे नेतृत्व पर बेवजह टिप्पणी की गई तो हम भी करारा जवाब देंगे।”

Chandrapur politics sushma andhare vs pratibha dhanorkar mva clash lok sabha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 09:05 AM

Topics:  

  • Chandrapur News
  • Maha Vikas Aghadi
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.