चुनाव आयोग का अभियान, मतदाता सूचियों की होगी गहन जांच; छत्रपति संभाजीनगर में प्रक्रिया शुरू
Sambhajinagar Election Preparation: चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी शुरू हो गई है। संभाजीनगर विभाग में बूथ स्तर पर मैपिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
Election Commission Voter List Update ( Source: Social Media )
Election Commission Voter List Update: छत्रपति संभाजीनगर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
अगले चरण में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी यह अभियान जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र राज्य के कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर विभाग में इस कार्यक्रम की पूर्व तैयारी शुरू कर दी गई है।
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सबसे पहले मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारी टेबल टॉप एक्टिविटी के माध्यम से स्व-पद्धति से मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इस चरण में वर्ष 2002 की विशेष पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची और वर्ष 2024 के आम चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का मिलान कर एक-से-एक मैपिंग की जाएगी। इसके बाद जिन प्रविष्टियों का मिलान नहीं हो पाएगा, उनके लिए प्रोजेनी मैपिंग पद्धति अपनाई जाएगी।
मतदाताओं की पहचान जारी
प्रोजेनी मैपिंग के अंतर्गत वर्ष 2024 की मतदाता सूची में दर्ज उन मतदाताओं का विवरण खोजा जाएगा, जिनके नाम वर्ष 2002 की सूची में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं की पहचान उनके माता-पिता या दादा-दादी के नाम के आधार पर वर्ष 2002 की सूबी में की जाएगी और उसी आधार पर मैपिंग पूर्ण की जाएगी इसके बाद भी यदि कुछ मतदाता अनमैप्ड रह जाते है, तो संबंधित बीएलओ उनके निवास स्थान पर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
यह भी पढ़ें:-पुणे: बिजली कनेक्शन अटके, 4 करोड़ की सिंचाई योजनाएं अधर में; किसानों की समस्या पर हरकत में सरकार
वे मतदाता या उनके परिवार से वर्ष 2002 की सूची से संबंधित जानकारी लेकर भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से उनकी मैपिंग सुनिश्चित करेंगे।
