Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोचा था, किसी को क्या पता चलेगा… नागपुर के होटल में चल रही थी ड्रग्स पार्टी, गोंदिया के 3 कारोबारी गिरफ्तार

Nagpur Drug Party: नागपुर के होटल सेंटर प्वाइंट में ड्रग्स पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर गोंदिया के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। मामले की जांच जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 16, 2026 | 07:34 AM

नागपुर ड्रग्स पार्टी,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Hotel Drug Party Raid: नागपुर के रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में चल रही कथित ड्रग्स पार्टी का सीताबर्डी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल के एक कमरे में छापा मारकर गोंदिया के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.640 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर होटल में दी दबिश

पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट की चौथी मंजिल के एक कमरे में कुछ युवक नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीताबर्डी पुलिस ने तत्काल होटल पहुंचकर संबंधित कमरे में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही कमरे में मौजूद युवकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान कमरे से 1.640 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया।

गोंदिया के तीन युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक अग्रवाल, पराग अग्रवाल और कुणाल नखाते के रूप में हुई है। तीनों गोंदिया के निवासी हैं और व्यापारी परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों विशेष रूप से पार्टी करने के उद्देश्य से नागपुर आए थे।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक

नागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत

Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम

गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला

2.50 ग्राम एमडी खरीदने की बात कबूली

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब 2.50 ग्राम एमडी ड्रग्स खरीदी थी। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा के अलावा शेष ड्रग्स का सेवन किया जा चुका था। आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ गोंदिया से खरीदा था।

सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब गोंदिया में आरोपियों को एमडी उपलब्ध कराने वाले सप्लायर की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के अन्य संभावित लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-नागपुर के जंगलों में दोगुने हुए बाघ! जैव विविधता को बड़ी सफलता,पहली आधिकारिक गणना में चौंकाने वाले संकेत

तीन दिन की पुलिस रिमांड

बुधवार दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, ताकि ड्रग्स सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा सके।

Center point hotel md drugs party three gondia youth arrested nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Drugs Mafia
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.