Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CBI ने नासिक में फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का किया पर्दाफाश,1.2 करोड़ कैश के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Nashik News: CBI ने नासिक के इगतपुरी में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 10, 2025 | 03:13 PM

CBI की नासिक में कार्रवाई

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी से संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने साइबर धोखाधड़ी में शामिल 6 आरोपी पकड़े हैं, जिनके पास से 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन, सोना, लग्जरी कारें और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।

सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एजेंसी ने 8 अगस्त को साइबर फ्रॉड मामले में मुंबई के 6 आरोपियों के साथ-साथ कुछ अज्ञात निजी व्यक्तियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अमेजन सपोर्ट सर्विसेज फर्जी कॉल सेंटर बनाकर कर रहे थे धोखाधड़ी

एफआईआर में आरोप है कि आरोपियों ने आपस में और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आपराधिक साजिश रची। उन्होंने अमेजन सपोर्ट सर्विसेज कॉल सेंटर के रूप में एक फर्जी कॉल सेंटर बनाया। इसके बाद, पिशिंग कॉल व भ्रामक कॉल करके लोगों से वित्तीय धोखाधड़ी की। यह आरोपी अमेरिका, कनाडा और अन्य देशों के नागरिकों को धोखा दे रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका

त्र्यंबकेश्वर भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर समाधान नहीं, जिलाधिकारी की बैठक में प्रभावितों को राहत नहीं

400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर

विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग

यह भी पढ़ें- ठगी करने वाले प्रेमी गिरोह का भंडाफोड़, ठाणे की महिला से ऐंठे 13.54 लाख तो यूपी पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

क्रिप्टोकरेंसी से कमाते थे काला धन

आरोपियों ने इन नागरिकों से गिफ्ट कार्ड्स और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से अवैध धन प्राप्त किया। यह कॉल सेंटर महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में स्थित है। आरोपियों ने लगभग 60 ऑपरेटर्स को भर्ती किया था, जिनमें डायलर्स, वेरीफायर्स और क्लोजर्स शामिल थे, जो इस अवैध कॉल सेंटर को चलाने में लगे थे।

1.20 करोड़ अवैध नकदी के साथ 500 ग्राम सोना, 7 लक्जरी कारें भी जब्त 

सीबीआई की जांच में 44 लैपटॉप, 71 मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। साथ ही, 1.20 करोड़ रुपए की अवैध नकदी, 500 ग्राम सोना और लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 7 लक्जरी कारें भी जब्त की गई हैं। जांच में लगभग 5000 यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी (लगभग 5 लाख रुपए) और 2000 कनाडाई डॉलर के गिफ्ट वाउचर (लगभग 1.26 लाख रुपए) के लेन-देन का पता चला है। जांच एजेंसी की छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर में 62 कर्मचारी सक्रिय पाए गए, जो विदेशी नागरिकों को धोखा देने की प्रक्रिया में थे। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(News Source-आईएएनएस)

Cbi busted fake call center racket in nashik 6 accused arrested maharashtra crime news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2025 | 03:13 PM

Topics:  

  • CBI
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.