- Hindi News »
- Maharashtra »
- Case Registered Against Iit Engineer Who Threatened Virat Kohlis Daughter With Rape
विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले IIT इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में भारत (India) को पाकिस्तान (Pakistan) से मिली हार के बाद टीम इंडिया (Team India) को काफी आलोचना (Indian Cricket Team Troll) का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। इतना ही नहीं एक शख्स ने तो भारत के पूर्व टी20 कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी को रेप की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि विराट कोहली की बेटी महज 9 महीने की है। वहीं धमकी देने वाले आरोपी का बैकग्राउंड आईआईटी इंजीनियरिंग का है और उसकी उम्र मात्र 23 साल है।
आरोपी का बैकग्राउंड आईआईटी इंजीनियरिंग का है। अभी वो पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 15 नवंबर तक की पुलिस रिमांड में भेजा गया है: रश्मि करंदीकर DCP साईबर सेल, महाराष्ट्र https://t.co/XEJ89v2SwH — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2021
क्रिकेटर की बेटी से संबंधित धमकी के मामले पर साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने कहा कि, “महाराष्ट्र आईटी एक्ट और धारा 354 के तहत मामला दर्ज़ हुआ है। मामले की जांच 2 नवंबर से शुरू हो गई थी जब से ट्वीट वायरल हुआ था। हमने आरोपी को तेलंगाना के संगारेड्डी ज़िले से गिरफ़्तार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Daund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
गोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
अभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
एयर इंडिया का नागपुर-मुंबई रूट पर ब्रेक: 1 जून से 31 जुलाई तक उड़ानें रद्द, आसमान छू सकते हैं टिकटों के दाम
करंदीकर ने कहा, “आरोपी का बैकग्राउंड आईआईटी इंजीनियरिंग का है। अभी वो पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 15 नवंबर तक की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।”
सूत्रों की मानें तो आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अगुबथिनी (Ramnagesh Srinivas Akubathini) के तौर पर हुई है। उसने दो साल पहले ही आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उसे एक टॉप फूड एप में नौकरी मिली थी, जहां उसे सालाना 24 लाख का पैकेज दिया गया था। लेकिन, हाल ही में उसने अपनी नौकरी अमेरिका से मास्टर डिग्री लेने के लिए छोड़ दी थी। वहीं रामनागेश के पिता अब तक समझ नहीं पाए हैं कि उनके बेटे को क्यों गिरफ्तार किया गया। बता दें कि वह भी अपने बेटे के साथ मुंबई आए हैं।
Case registered against iit engineer who threatened virat kohlis daughter with rape
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMदंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
May 31, 2026 | 09:55 PMIPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
May 31, 2026 | 09:55 PM‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन
May 31, 2026 | 09:43 PMDaund – Pune Rail Crisis: सुप्रिया सुले ने जताई गंभीर चिंता, रेल मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
May 31, 2026 | 09:31 PMगोरस भंडार में गंदगी और मिलावट का खेल? 25 लाख के दूध-घी जब्त; वर्धा में तुकाराम मुंढे की महाकार्रवाई
May 31, 2026 | 09:30 PMIPL 2026 में खिताबी जीत से 156 रन दूर RCB, गुजरात के बल्लेबाजों के खिलाफ सिर चढ़कर बोले बेंगलुरु के गेंदबाज
May 31, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM












