- Hindi News »
- Maharashtra »
- Car Accident Audi Car Hit State President Of Bjp Nagpur Maharashtra Chandrashekhar Bawankule
महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बेटे की बेकाबू ऑडी का सड़क पर आतंक, बोले बावनकुले – निष्पक्ष जांच हो
- Written By: राहुल गोस्वामी
नागपुर में, राज्य BJPअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले की एक ऑडी कार ने बीते सोमवार देर रात नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना सीताबर्डी थाने क्षेत्र मे हुई, पुलिस ने अर्जुन हावरे और रोनित चिंतनवार नाम के दो युवकों को गिरप्तार किया है।

(डिज़ाइन फोटो)
नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में, राज्य BJPअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले की एक ऑडी कार ने बीते सोमवार देर रात नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद चालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई है। यह घटना सीताबर्डी थाने क्षेत्र मे हुई, पुलिस ने अर्जुन हावरे और रोनित चिंतनवार नाम के दो युवकों को गिरप्तार किया है।
खबर है कि इन दोनों ने शराब पी हुई थी। उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने बताया कि देर रात ऑडी ने पहले जीतेंद्र सोनकांबले नाम के शख्स की कार को टक्कर मारी। फिर ऑडी बाइक सवार दो युवकों से टकाई। इसके टी-पॉइंट पर वाहन ने एक पोलो कार को टक्कर मार दी।
Nagpur, Maharashtra | A speeding luxury car hit two other cars and a two-wheeler in Nagpur last night. In this accident, both cars and the two-wheeler were damaged and the passengers in the car sustained minor injuries. The Sitabuldi police have registered a case of rash driving… — ANI (@ANI) September 10, 2024
ऑडी का कहर
इस बाबत सीताबर्डी पुलिस के अनुसार, ऑडी कार ने पहले शिकायतकर्ता जितेंद्र सोनकांबले की कार को रविवार देर रात एक बजे टक्कर मारी और फिर एक मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने कहा, “ऑडी कार ने मनकापुर इलाके की ओर जा रहे कुछ और वाहनों को टक्कर मारी। वहां टी-पॉइंट पर वाहन ने एक पोलो कार को टक्कर मार दी। इसके सवारों ने ऑडी कार का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया। कार में सवार संकेत बावनकुले सहित तीन लोग भाग गए।”
यहां पढ़ें – जेल या बेल! CM केजरीवाल की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
बागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
पुलिस ने कहा, कार के चालक अर्जुन हावरे और एक अन्य व्यक्ति रोनित चित्तमवार को पोलो कार में सवार लोगों ने रोका। उन्हें तहसील थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबल्डी पुलिस को सौंप दिया गया।ऑडी कार में सवार लोग धरमपेठ स्थित एक बीयर बार से लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि उनमें से कोई नशे में था या नहीं।
सीताबल्डी पुलिस ने बताया, “सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। हावरे और चित्तमवार को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।”
यहां पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में यश दयाल को आया बुलावा, लोगों के तानों से घर से छोड़ दिया था निकलना
बोले बावनकुले- निष्पक्ष जांच हो
महाराष्ट्र BJP प्रमुख बावनकुले ने घटना के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे संकेत के नाम पर पंजीकृत है। वरिष्ठ नेता ने कहा, “पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जो लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ मामला चलाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।”
Car accident audi car hit state president of bjp nagpur maharashtra chandrashekhar bawankule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














