Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Buldhana News: रेत परिवहन कर रहे टिप्पर चालक ने ली 2 मासूमों की जान, गुस्साई भीड़ ने टिप्पर को किया आग के हवाले

मध्यप्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद तहसील में रेत माफिया का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार, 9 मई को एक बार फिर इस अवैध धंधे की कीमत 2 मासूम बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 09, 2025 | 08:01 PM

रेत परिवहन कर रहे टिप्पर चालक ने ली 2 मासूमों की जान (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बुलढाणा: मध्यप्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद तहसील में रेत माफिया का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार, 9 मई को एक बार फिर इस अवैध धंधे की कीमत 2 मासूम बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। हादसे में 2 वृद्ध भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भेंडवळ के पास माऊली फाटे पर ग्रामीणों और युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने दुर्घटना का कारण बने टिप्पर को मौके पर ही आग के हवाले कर दिया। धुएं और आग की भयावह लपटों के कारण इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने इलाके में भारी बंदोबस्त तैनात कर दिया है और आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। खामगांव और जलगांव जामोद नगरपालिका के अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

शुक्रवार सुबह, जलगांव जामोद तहसील के पलशी सुपो गांव निवासी प्रकाश महादेव खेडकर और उनकी पत्नी साधना खेडकर अपने 2 नातियों के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। माऊली फाटे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में पार्थ चोपड़े (6 वर्ष, राजापेठ, अमरावती) और युवराज मोहन भागवत (5 वर्ष, बडनेरा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दादा-दादी गंभीर रूप से घायल हो गए।

टाटा हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था…

भीड़ का आक्रोश और आगजनी

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और टिप्पर को आग लगा दी। आग और धुएं की लपटों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भीड़ की आक्रामकता के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे संभालने के लिए खामगांव के पुलिस उपविभागीय अधिकारी प्रदीप पाटील और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढ़ा ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। पुलिस अधिकारी प्रदीप पाटील ने कहा कि “परिस्थिति अब नियंत्रण में है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।”

रेत माफिया बेलगाम, प्रशासन मौन

इस क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया की बेलगाम गतिविधियाँ चल रही हैं। ट्रैक्टर, टिप्पर और अन्य भारी वाहन बेधड़क रफ्तार से रेत की अवैध ढुलाई कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की जान को खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि न तो राजस्व विभाग और न ही पुलिस प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दे रहा है। अब आमजन ने मांग की है कि ऐसे खतरनाक वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Tipper transporting sand took lives of 2 innocent people angry crowd set tipper on fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Buldhana
  • Buldhana Accident News
  • Local Crowd
  • police force

सम्बंधित ख़बरें

1

एक झटके में टूटा 4 साल का प्यार, बुलढाणा में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर चाकू से किया वार

2

वो स्थान जहां मां व्याघ्रांगी-महालक्ष्मी हुई प्रकट, वलसा के पहाड़ों में क्यों विराजमान? जानें कहानी

3

बुलढाना में बैलों की जगह ट्रैक्टर पोला, बदला त्योहार का स्वरूप, अनेक स्थानों पर दिखा पर्व का जोश

4

स्वतंत्रता दिवस पर किसान की जल समाधि! 7 जगहों पर सरकार के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास, बढ़ा आक्रोश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.