- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Tanker Overturned In Buldhana Race To Loot Free Diesel
Buldhana News: बुलढाणा में पलटा डीजल टैंकर, धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, लूटने की मची होड़
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव शहर को औद्योगिक और व्यापारिक नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब यह क्षेत्र लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण बदनाम भी हो रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे

हादसे में बची जान लेकिन 'इंसानियत' हारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव शहर को औद्योगिक और व्यापारिक नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब यह क्षेत्र लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण बदनाम भी हो रहा है। यहां से गुजरने वाला राष्ट्रीय महामार्ग, उस पर हो रहे अधूरे निर्माण कार्य और दिन-रात चलने वाली भारी वाहन यातायात के कारण छोटे-बड़े हादसे आम बात हो गई है।
बीते अप्रैल महीने में खामगांव के आसपास कई दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोगों ने जान गंवाई और अनेक घायल हुए। ताजा घटना में मंगलवार, 6 मई की सुबह एक और सड़क हादसा खामगांव-मेहकर राजमार्ग पर गोमेधर फाटे के पास हुआ। लेकिन इस हादसे ने न सिर्फ सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए, बल्कि इंसानियत को भी कठघरे में खड़ा कर दिया।
सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं
मुंबई से आगे की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर भारी होने और ईंधन से भरा होने के कारण पलटते समय जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास का इलाका हिल गया। यह सुनते ही आसपास के गांवों से लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि चालक और क्लीनर की मौत हो गई होगी। लेकिन जैसे ही लोग टैंकर की केबिन तक पहुंचे, उन्हें राहत की सांस मिली, दोनों जख्मी जरूर थे, पर सुरक्षित थे।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
शाजापुर में दर्दनाक हादसा: AC बस में जिंदा जल गया 4 साल का मासूम, आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड में नहीं था पानी
धक्का-मुक्की, गाली-गलौच
ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और मदद की। कुछ देर के लिए इंसानियत की मिसाल पेश हुई। थोड़ी ही देर में हादसे की खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई — लेकिन इस बार मदद के लिए नहीं, बल्कि फ्री का डीजल लूटने के लिए। हर कोई अपने साथ प्लास्टिक के कैन, ड्रम, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर आया था। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने टैंकर से डीजल भरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। धक्का-मुक्की, गाली-गलौच और तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।
22 वर्षीय महिला पहलवान की हार्ट अटैक से मौत…
चालक और क्लीनर की विनंती का नहीं कोई असर
जिन ग्रामीणों ने कुछ मिनट पहले इन दोनों की जान बचाई थी, वही अब टैंकर से डीजल निकाल रहे थे। घायल चालक और क्लीनर हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे “कृपया डीजल मत ले जाइए, यह गैरकानूनी है।” लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था। लालच के आगे इंसानियत हार गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही टैंकर खाली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टैंकर से हजारों लीटर डीजल ग्रामीणों ने भर लिया था और वहां से चले गए थे। यह पूरी लूट एक तरह से खुलेआम चोरी बन चुकी थी।
Tanker overturned in buldhana race to loot free diesel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














