- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Shivani Kalmekar Fake Murder Case Dgp Sadanand Date Buldhana Police Investigation
शिवानी कलमेकर फर्जी हत्याकांड में बड़ा मोड़, DGP सदानंद दाते करेंगे मामले की समीक्षा
Shivani Kalmekar Case: जलगांव जामोद तहसील के चर्चित शिवानी कलमेकर फर्जी हत्याकांड मामले में राज्य के पुलिस महासंचालक सदानंद दाते ने स्वयं जांच की जानकारी लेने अमरावती आने का निर्णय लिया है।

Sadanand Date (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Jalgaon Jamod: जलगांव जामोद तहसील में शिवानी कलमेकर की फर्जी हत्या के मामले में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सुनील अंबुलकर और जलगांव जामोद पुलिस थाने के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल को निलंबित कर दिया गया। इस बीच, पुलिस महासंचालक सदानंद दाते ने मामले का संज्ञान लिया है और पता चला है कि वे इस मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से अमरावती आएंगे। राज्य के पुलिस महासंचालक को स्वयं मामले की जांच के लिए आना है।
इसलिए यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में क्या मोड़ आता है और दोषी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। जलगांव जामोद तहसील के चर्चित शिवानीकलमेकर फर्जी हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सुदूर इलाके खड़की की आदिवासी समुदाय के बापबेटे बापूराम कलमेकर तथा अजय कलमेकर कोअपनी बेटी की हत्या के आरोप में 22 दिनों तक जेल में रखा था।
शिवानी जिंदा बुलढाणा पुलिस के सामने पेश
हालांकि, जब शिवानी जिंदा बुलढाणा पुलिस के सामने पेश हुई, तो बुलढाणा पुलिस को गहरा सदमा लगा और न्यायालय ने बापबेटे को रिहा कर दिया। जेल से रिहा होने के बाद कलमेकर के बापबेटे ने कहा कि पुलिस ने हमें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया, हमने खुद अपना जुर्म कबूल किया है, इसलिए हम दोषी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर मनपा में 5,552 करोड़ का ‘ऑडिट संकट’: एक दशक से लंबित हैं 930 आपत्तियां, फाइलों में दबे दस्तावेज
Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट
दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे कॉकरोचों के सरगना अभिजीत दिपके; मां ने आरती उतारकर किया स्वागत
रेत परिवहन पर कार्रवाई न करने के लिए मांगी थी रिश्वत; अंबड़ के तहसीलदार को बीड़ ACB ने संभाजीनगर में दबोचा
ये भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर नागपुर में विष्णु मनोहर ने पकाया 3,000 किलो तर्री पोहा, जानें कैसे बनाया रिकॉर्ड
बाप-बेटे ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
हालांकि, अब कलमेकर बापबेटे का पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं। पुलिस हमें जंगल में ले गई और मारपीट कर कहा कि अगर तुम यह नहीं मानोगे कि तुमने यह हत्या की है, तो हम तुम्हारे पूरे परिवार को ले जाएंगे। मारपीट के बाद हमने कबूल किया कि हमने यह हत्या की है, और यह भी कहा कि अगर रिहा होना चाहते हैं तो पांच लाख रुपये दो। इस घटना से बुलढाणा पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Shivani kalmekar fake murder case dgp sadanand date buldhana police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2047 तक सत्ता से दूर रहेगी सपा-कांग्रेस, आगरा में बोले केशव मौर्य, कहा- मुंगेरीलाल के सपने देख रहे अखिलेश
Jun 07, 2026 | 04:55 PMCBSE Class 12 Re-evaluation 2026: आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक करें आवेदन
Jun 07, 2026 | 04:53 PMसंभाजीनगर मनपा में 5,552 करोड़ का ‘ऑडिट संकट’: एक दशक से लंबित हैं 930 आपत्तियां, फाइलों में दबे दस्तावेज
Jun 07, 2026 | 04:51 PM‘वंदे मातरम’ बनाम ‘तमिल थाई वाज्तु’, कोर्ट ने गृह मंत्रालय के सर्कुलर को चुनौती देने वाली याचिका को दी अनुमति
Jun 07, 2026 | 04:50 PMGutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट
Jun 07, 2026 | 04:49 PMदिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे कॉकरोचों के सरगना अभिजीत दिपके; मां ने आरती उतारकर किया स्वागत
Jun 07, 2026 | 04:49 PMबड़वानी में सीवरेज कंपनी की ‘बेशर्मी’ पर फूटा गुस्सा; कांग्रेस पार्षदों ने कीचड़ के गड्ढे में लगाया पौधा
Jun 07, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM











