Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंढे का मोर्चा अब बुलढाणा की ओर, शेगांव कचोरी सेंटर पर FDA का छापा, मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

FDA Raid Shegaon: शेगांव स्थित प्रसिद्ध तीरथराम करमचंद शर्मा कचोरी सेंटर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने छापेमारी कर कचोरी बनाने में उपयोग होने वाले सामग्री के नमूने जांच के लिए जब्त किए हैं। 

  • Author By aditi bhatt | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 12, 2026 | 06:21 PM

FDA Raid (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shegaon Sharma Kachori: बुलढाणा जिले के शेगांव स्थित प्रसिद्ध तीरथराम करमचंद शर्मा कचोरी सेंटर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफडीए विभाग ने अचानक छापा मारा। प्रशासन ने कचोरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कच्चे माल के नमूने जांच के लिए लिए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार, राज्य भर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के प्रसिद्ध खाद्य केंद्रों की जांच की जा रही है।

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज

शेगाव महाराष्ट्र का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां हर साल लाखों भक्त आते हैं और यहां की शेगावी कचोरी का स्वाद लेते हैं। हालांकि, कचोरी की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की शुद्धता पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने यह छापेमारी की। विभाग के अधिकारी गुलाबसिंह वसावे के नेतृत्व वाली टीम ने सेंटर पर छापा मारकर कचोरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैदा, दाल, तेल, मसाले, घी और अन्य आवश्यक सामग्री के नमूने लिए।

सम्बंधित ख़बरें

चंद पैसों के लिए बच्चे को बांधकर सौतेले पिता ने की बेरहमी से मारपीट: वीडियो वायरल होते ही पुलिस का बड़ा एक्शन

नासिक TCS धर्मांतरण मामले में नया मोड़, AIMIM के बाद इस्लाम पार्टी की एंट्री से गरमाई सियासत, अब 19 को सुनवाई

Thane News: 9 साल का इंतजार होगा खत्म! मीरा-भाईंदरवासियों को अगस्त 2026 तक मिलेगा सूर्या प्रकल्प का पानी

भंडारा में NCP का स्थापना दिवस समारोह, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

कचोरी बनाने की सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे

इन नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई तय की जाएगी। यदि मिलावट, हानिकारक रंग, बासी या निम्न स्तर की सामग्री पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में किया पूरा सहयोग। शर्मा कचोरी सेंटर के प्रबंधकों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया है।

ये भी पढ़े: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में नया मोड़, AIMIM के बाद इस्लाम पार्टी की एंट्री से गरमाई सियासत, अब 19 को सुनवाई

इस छापेमारी के बाद स्थानीय निवासियों और नियमित ग्राहकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने सभी खाद्य व्यवसायियों को चेतावनी दी है कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Shegaon sharma kachori fda raid food sample investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 05:56 PM

Topics:  

  • Buldhana News
  • Food and Drug Administration
  • Maharashtra News
  • Tukaram Mundhe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.