Maharashtra: ‘नागपुर में हिंसा, बीड की मस्जिद में धमाका…’, हषवर्धन सपकाल ने बाेले- ये है महायति की मंशा
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बाद नागपुर समेत कई जगहों पर सांप्रदायिक तनाव का माहौल है। इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की महायुति सरकार पर निशाना साधा है।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
बुलढाणा: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर छिड़े विवाद के बाद नागपुर समेत कई जगहों पर सांप्रदायिक तनाव का माहौल है। इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को राज्य की महायुति सरकार पर निशाना साधा है। सकपाल ने आरोप लगाया कि बीड में एक धार्मिक ढांचे में विस्फोट राज्य में सांप्रदायिक अशांति भड़काने के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उद्देश्य का हिस्सा हो सकता है।
हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में अंग्रेजों के जमाने की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनायी जा रही है और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाई जा रही है। सपकाल ने बुलढाणा में संवाददाताओं से कहा कि विविधता में एकता भारत और इसके लोगों की पहचान है। महाराष्ट्र धर्म स्वाभाविक रूप से प्रगतिशील है, लेकिन यह सांप्रदायिकता के संकट का सामना कर रहा है।
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य में फूट डालो और राज करो की ब्रिटिशकालीन नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सदबुद्धि आएगी। सत्तारूढ़ गठबंधन महाराष्ट्र को अशांत रखना चाहता है और बीड मस्जिद विस्फोट इसी मकसद का हिस्सा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
बीड जिले की मस्जिद में हुआ था विस्फोट
बता दें कि ईद-उल-फितर से पहले रविवार की सुबह बीड जिले की गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में दो समूहों के बीच तकरार के बाद एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में गिरावट आ रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में अपराधी नहीं मिलते। कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
जनवरी से अब तक अशांति की 823 घटनाएं हुई
पुलिस के अनुसार, इस साल जनवरी से महाराष्ट्र में सांप्रदायिक अशांति की 823 घटनाएं हुई हैं, जिसमें नागपुर में हुई हिंसा भी शामिल है। पुलिस ने कहा है कि हाल के दिनों में छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की दक्षिणपंथी संगठनों की मांग को लेकर नंदुरबार, पुणे (ग्रामीण), रत्नागिरि, सांगली, बीड और सतारा जिलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में सांप्रदायिक अशांति देखी गई।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के बाद 17 मार्च को मध्य नागपुर के कई इलाकों में हिंसा हुई थी। इसके बाद से नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र में तनाव का माहौल है।
