कोई ड्रम तो कोई डब्बे लेकर पहुंचा पेट्रोल पंप, बुलढाणा में पेट्रोल के लिए मची लूट, VIDEO देख रह जाएंगे दंग
Buldhana Petrol Shortage: ईरान-इजरायल तनाव के बीच बुलढाणा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह। पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने तय की ईंधन की सीमा। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
बुलढाणा में टंकी में पेट्रोल लेने पहुंचे लोग (सौजन्य-एक्स)
Fuel Panic Buying Buldhana: ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अफवाहों ने पैनिक की स्थिति पैदा कर दी है। पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों के चलते लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं। हालात ऐसे हैं कि ग्राहक डब्बे और बड़ी-बड़ी टंकियां लेकर ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में हालात खराब होने और होर्मुज मार्ग पर जहाजों के प्रभावित होने की खबरों के बाद लोगों में डर फैल गया। हालांकि, केंद्र के पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद अफवाहों ने लोगों को घबराहट में डाल दिया है।
टंकियां लेकर पहुंचे ग्राहक
बुलढाणा जिले के चिखली इलाके के एक पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक 200 लीटर की टंकी लेकर डीजल भरवाते नजर आया। वहीं कई लोग प्लास्टिक के डब्बों में ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पिछले दो दिनों से ग्रामीण हो या शहरी राज्य के सभी जगह पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
PM मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र के 12 विधायकों का विदेश दौरा रद्द, विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला
#Buldhana | बुलढाण्यात इंधनाच्या तुटवड्याच्या अफवांमुळे अनेक ठिकाणी पेट्रोल पंपावर नागरिकांची गर्दी झाली. मात्र, जिल्ह्यात पुरेसा इंधन साठा उपलब्ध असून नागरिकांनी अफवांवर विश्वास न ठेवण्याचं आवाहन जिल्हाधिकारी डॉ. किरण पाटील यांनी केलं. #FuelUpdate #PetrolDiesel #NoFuelShortage pic.twitter.com/zDq0879XNU — AIR News Pune, आकाशवाणी पुणे (@airnews_pune) March 27, 2026
यह भी पढ़ें – पेट्रोल के लिए तरसा यवतमाल! एक साथ बंद हुए 12 पेट्रोल पंप, अचानक 3 गुना बढ़ी मांग
‘नो स्टॉक’ बोर्ड तक लगे
पेट्रोल की बढ़ी मांग के चलते कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई, जिसके बाद कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड भी लगाए गए। पेट्रोल पंप बंद होने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई।
महाराष्ट्र के बुलढाणा में ग्राहक डब्बे और टंकियां लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे…
ऐसा लग रहा है कि जैसे तेल नहीं पानी लेने गए हों…#buldhana #petrol #viralvideo #maharashtra pic.twitter.com/RBMXGwveNN — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) March 27, 2026
प्रशासन ने तय की सीमा
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने ईंधन वितरण पर सीमा तय कर दी है। अब चार पहिया वाहनों को अधिकतम 2000 रुपये और दोपहिया वाहनों को 200 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन जमा न करें। सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। हालांकि, लोगों में अभी भी भय की स्थिति बनी हुई है।
