BMC Road Safety Plan: मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, बीएमसी ने जारी किया 22 करोड़ का टेंडर
BMC Road Safety Plan: मुंबई में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बीएमसी ने 48 ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने की योजना शुरू की है।22 करोड़ रुपये के टेंडर के तहत सड़कों का सुधार जैसे काम किए जाएंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Road Safety Plan Black Spots: बीएमसी ने शहर के 48 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, जिन्हें आमतौर पर ‘ब्लैक स्पॉट’ कहा जाता है, उसे सुरक्षित बनाने के लिए सोमवार को 22 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, ब्लाइंड स्पॉट या ब्लैक स्पॉट वह 500 मीटर लंबा हिस्सा होता है, चाहे वह राज्य या राष्ट्रीय राजमार्ग हो अथवा शहरी सड़क, जहां तीन वर्षों के भीतर पांच गंभीर सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई हों या फिर किसी स्थान पर तीन वर्षों में 10 या उससे अधिक लोगों की दुर्घटना में मौत हुई हो।
बीएमसी ने 48 ब्लैक स्पॉट को किया चिन्हित
बीएमसी द्वारा चिन्हित किए गए 48 स्थानों में शहर के प्रमुख और अत्यधिक यातायात वाले क्षेत्र शामिल हैं। इनमें अमर महल जंक्शन, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) इंटरसेक्शन, सायन सर्कल जंक्शन, किंग सर्कल जंक्शन, साकीनाका जंक्शन (अंधेरी पूर्व), हाजी अली जंक्शन, मालाड का मिठ चौकी, वर्ली का बिंदू माधव ठाकरे जंक्शन, माहिम जंक्शन और चेंडा नगर जंक्शन समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
सर्वेक्षण के दौरान बीएमसी अधिकारियों ने पाया कि इन अधिकांश सड़कों की सतह असमान है और पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। उदाहरण के तौर पर, माहिम जंक्शन पर सड़क की कई जगहों पर खुदाई होने और सतह ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।
ये भी पढ़ें :- बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी MMRDA को नहीं मिले 3,000 फ्लैट, नीलकमल रियल्टर्स को फिर नोटिस
खुदाई वाले हिस्सों को समतल बनाएगी मनपा
- इसके समाधान के तहत बीएमसी वहां खुदाई वाले हिस्सों पर कंक्रीट बिछाएगी ताकि सडक समतल और सुरक्षित बन सके।
- इसके अलावा सड़क सुरक्षा उपायों के तहत थर्माप्लास्टिक रोड साइनज लगाए जाएंगे और डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की पेंटिंग की जाएगी।
- इसी प्रकार, सायन और किग सर्कल जंक्शन की सड़कों पर भी मजबूत कंक्रीट एग्रीगेट बिछाकर सतह को समतल किया जाएगा।
- एक अधिकारी ने बताया कि इन स्थानों पर शहर के अन्य इलाकों की तुलना में अधिक मौतें और गंभीर दुर्घटनाएं होती है, इसलिए इनकी मौजूदा स्थिति में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों की जान बचाने के लिए इन क्षेत्रों में डिजाइन में बदलाव किए जा रहे हैं।
- अधिकारियों ने यह भी कहा कि दुर्घटनाओं, मौतों और गंभीर चोटों की संख्या कम करने तथा जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के लिए पैदल पार पथ और फुटपाथ चौड़े किए जाएंगे। साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखने के लिए सभी 48 स्थानों पर ट्रैफिक रंबल्स और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।
