- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bmc Notice To Mithun Chakraborty For Illegal Construction
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को अवैध निर्माण के लिए BMC ने भेजा नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी
मलाड के एरंगल गांव में कथित अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। मिथुन ने जवाब में कहा कि उनके पास कोई अवैध निर्माण नहीं है।
- Written By: सोनाली चावरे

मिथुन चक्रवर्ती को BMC ने भेजा नोटिस
मुंबई : मलाड इलाके के एरंगल गांव में कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर बॉलीवुड अभिनेता और BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की पी-नॉर्थ वार्ड ने नोटिस जारी किया है। यह शो-कॉज नोटिस 10 मई को जारी किया गया है, जिसमें मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं का हवाला देते हुए अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती को ये बताना होगा कि उनका कि निर्माण क्यों नहीं गिराया जाये।
BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी
BMC का कहना है कि बिना किसी वैध अनुमति के 2 ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और 3 10×10 की अस्थायी यूनिट्स बनाई गई हैं। BMC की रिपोर्ट के अनुसार, इन अस्थायी यूनिट्स में ईंटों, लकड़ी की पट्टियों, कांच की दीवारों और एसी शीट्स की छतों का इस्तेमाल किया गया है, जो निर्माण नियमों का उल्लंघन करता है। यदि इस नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो BMC ने चेतावनी दी है कि मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 475A के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए इन ढांचों को तोड़ दिया जाएगा।बीएमसी के अनुसार, मई के अंत तक एरंगल और आसपास के इलाकों में कुल 101 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त करने की योजना है।
सम्बंधित ख़बरें
विवादों में रहा मीरा-भायंदर फ्लाइओवर उद्घाटन के लिए तैयार, जानिए कब होगी इसकी ग्रैंड ओपनिंग
मुलुंड मेट्रो हादसे पर भड़के एकनाथ शिंदे, इंजीनियर सस्पेंड, मृतक व घायलों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
मुंबई: नायगांव स्टेशन का फुटओवर ब्रिज डेढ़ महीने के लिए बंद; यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, अपनाएं ये वैकल्पिक मार्ग
BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा मेरे पास कोई अवैध निर्माण नहीं
मिथुन चक्रवर्ती ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे पास कोई अवैध निर्माण नहीं है। कई लोगों को इस तरह के नोटिस भेजे गए हैं। और हम भी अपना जवाब भेज रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई व्यक्तिगत टार्गेटिंग नहीं है बल्कि BMC की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। यह पहला मौका नहीं है जब मिथुन को ऐसा नोटिस मिला हो, इससे पहले 2011 में भी BMC ने उनके खिलाफ अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की थी।
गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती का घर मलाड में स्थित है और यह एक आलीशान संपत्ति मानी जाती है। उनके इस घर में 80 से अधिक पालतू कुत्ते भी हैं, जिनकी देखभाल विशेष रूप से की जाती है। यही नहीं, उनके बड़े बेटे की शादी भी इसी घर में हुई थी, जिससे यह साफ होता है कि यह निवास उनके निजी जीवन में विशेष महत्व रखता है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मिथुन चक्रवर्ती द्वारा भेजे गए जवाब के बाद BMC क्या अगला कदम उठाती है।
Bmc notice to mithun chakraborty for illegal construction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














