- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Counter Attack All The Allegations Of Jarange Are False All Facilities Are Available At Azad Maidan
BMC का पलटवार; जरांगे के सारे आरोप झूठे, आजाद मैदान पर हर सुविधा मौजूद
Mumbai News: BMC ने जरांगे पाटिल के आरोप खारिज किए। आजाद मैदान पर आंदोलनकारियों के लिए शौचालय, पानी, मेडिकल, साफ-सफाई और खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
- Written By: सोनाली चावरे

मनोज जरांगे (pic credit; social media)
Maharashtra News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने हाल ही में गंभीर आरोप लगाए थे कि आंदोलनकारियों के लिए शौचालय, पानी और खाने-पीने की सुविधाएं बंद करा दी गई हैं। लेकिन मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीएमसी का कहना है कि आजाद मैदान और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
बीएमसी प्रशासन ने बताया कि ‘भुगतान करो और उपयोग करो’ सिद्धांत पर चलने वाले सार्वजनिक शौचालय आंदोलनकारियों के लिए पूरी तरह मुफ्त कर दिए गए हैं। मैदान के अंदर 29 शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा महात्मा गांधी मार्ग पर 10-10 सीट वाले 3 मोबाइल शौचालय, मेट्रो साइट के पास 12 पोर्टेबल शौचालय और अतिरिक्त शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है।
पानी की सुविधा के लिए कुल 6 टैंकर लगाए गए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टैंकर भी भेजे जा रहे हैं। बारिश से मैदान में कीचड़ भर गया था, जिसे हटाकर रास्ते को समतल किया गया है और दो ट्रक बजरी डालकर पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
बांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
इसे भी पढ़ें- मराठा आरक्षण: ‘सभी को कुणबी बनाओ’, सरकार के दूत को बैरंग लौटाया, जरांगे का अल्टीमेटम
प्रदर्शनकारियों के लिए मेडिकल सहायता केंद्र खोला गया है, जहां डॉक्टर मौजूद हैं। साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग और कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है। साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
दूसरी ओर, जरांगे पाटिल का कहना है कि आंदोलनकारियों को दाना-पानी से वंचित किया जा रहा है और खाऊ गलियों की दुकानों को जबरन बंद कराया गया है। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने भी सरकार पर सामाजिक संगठनों की मदद रोकने के आरोप लगाए।
हालांकि जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसी दुकान, होटल या शौचालय को बंद करने का आदेश नहीं दिया है। सरकार और बीएमसी दोनों का दावा है कि आंदोलनकारियों की हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
Bmc counter attack all the allegations of jarange are false all facilities are available at azad maidan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












