- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bjym Protest Nagpur University Student Demands Nagpur
नागपुर यूनिवर्सिटी पर भाजयुमो का मोर्चा, विद्यार्थियों की समस्याओं पर भाजयुमो आक्रामक; 48 घंटे का अल्टीमेटम
Nagpur University: नागपुर विश्वविद्यालय की अव्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर भाजयुमो ने मोर्चा निकाला। 48 घंटे में समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर विश्वविद्यालय, भाजयुमो प्रदर्शन, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur University BJYM Protest: नागपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय पर मोर्चा निकाला गया। यह आंदोलन विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक और प्रशासनिक अव्यवस्था को दूर करने तथा विद्यार्थियों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग को लेकर किया गया।
भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन करारे के नेतृत्व तथा भाजपा महामंत्री श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे और सीनेट सदस्य विष्णु चांगदे की उपस्थिति में मोचों निकाला गया। बढ़ते तनाव के मद्देनजर विवि द्वारा पुलिस बुलाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को हटाकर अंबाझरी पुलिस थाने ले जाया गया।
इसके बाद युवा मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने उपकुलपति से मुलाकात कर 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान युवा मोचों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि 48 घंटे के भीतर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, ज्ञापन में कहा गया कि 4 जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर युवा मोर्चा ने कई महत्वपूर्ण मांगें प्रशासन के सामने रखों। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कूलर और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए, परीक्षाओं की समय-सारणी कम से कम एक माह पहले घोषित किया जाए तथा प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाएं।
वीसी ने दिया सुधार का आश्वासन
ऑनलाइन परिणाम और महाविद्यालयों की मार्कशीट में दिखाई देने वाले अलग-अलग परिणामों की विसंगतियों को दूर कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। यदि किसी विद्यार्थी का परिणाम ‘विवहेल्ड दिखाया जाता है तो उसी दिन टी आर, बुक संबंधित महाविद्यालयों को भेजी जाए, ताकि विद्यार्थी अपने परिणाम की पुष्टि कर सके, प्रवेश पत्र के रोल नंबर पर दूसरे विद्यार्थी का नाम दिखाई देने जैसी गंभीर तकनीकी त्रुटियों को तुरंत सुधारा जाए।
यह भी पढ़ें:-Mission 100 Days का असर, नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती; अब सीधे होगा फौजदारी केस
इस पर उपकुलपति ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, आंदोलन में रितेश पाहे। निषन अरखेल अथर्व त्रिवेदी, नागेश साठवणे, प्रशंसा भोयर, शंतनू झाडे, शशांक समुद्र, समर्थ रागीट, विक्की पाहे, हर्षल वाडेकर, अक्षय शमां, उदय मिश्रा, गोंविदा काटेकर, पिकेका पटले, सनी झोडे प्रज्वल मंगर, योगिता बुरहे आदि ने हिस्सा लिया।
Bjym protest nagpur university student demands nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










