-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bjp Will Patch Up Mla Dhas And Minister Munde
विधायक धस और मंत्री मुंडे का पैच अप कराएगी बीजेपी, मंत्री बावनकुले बोले- खत्म होगा झगड़ा
- Written By: आकाश मसने
संतोष देशमुख हत्याकांड में एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ बीजेपी विधायक सुरेश धस ने मोर्चा खोल दिया है। इससे महायुति सरकार की किरकिरी हो रही है। कहा जा रहा है कि अब भाजपा दोनों के बीच पैच अप कराने वाली है...

विधायक सुरेश धस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले व मंत्री धनंजय मुंडे (डिजाइन फोटो)
मुंबई: रायगड के पालकमंत्री और मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले की वजह से बीजेपी, शिवसेना एवं एनसीपी के गठबंधन वाली महायुति सरकार में घमासान मचा हुआ है। इन दोनों प्रकरणों के कारण महायुति के तीन प्रमुख घटक दलों के नेता एक दूसरे पर तीखा कटाक्ष कर रहे हैं।
खासकर संतोष देशमुख हत्याकांड में एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ बीजेपी विधायक सुरेश धस के ताल ठोंकने से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार की किरकिरी हो रही है और विपक्ष को सरकार पर कटाक्ष का मौका मिल रहा है। ऐसा बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को अब लगने लगा है। बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने धस और धनंजय को साथ में बैठा कर समझौता कराने की बात कही है।
बीड जिले के कैज तालुका अंतर्गत मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसबंर को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। मेडिकल रिपोर्ट में अनुमान व्यक्त किया गया है कि मौत से पहले देशमुख को बेरहमी से पीटा गया था। हत्यारों ने कंटीले तारों से लिपटे लोहे के पाइप से पीट-पीट करे उन्हें दर्दनाक मौत दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
सुरेश धस ने खोला वाल्मिक कराड के खिलाफ मोर्चा
इस मामले में पीड़ित देशमुख परिवार को न्याय दिलाने के लिए बीजेपी विधायक सुरेश धस मैदान में डट गए हैं। उन्होंने अजित पवार की एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे के विशेष सहयोगी वाल्मिक कराड पर देशमुख की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है तथा मंत्री मुंडे पर कराड को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
कई विरोधी हुए सक्रिय
पुलिस, कराड़ और धनंजय मुंडे पर धस के हमलों की वजह से इस मामले ने तूल पकड़ लिया। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया, मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल तथा विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के कई नेता इस विवाद में कूदकर महायुति सरकार को निशाना बना रहे है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
धस और धनंजय मुंडे के बीच मामला सुलझाने का प्रयास
इस पर रोक लगाने के लिए महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले अब आगे आए हैं। उन्होंने अमरावती में कहा कि भले ही धस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस वजह से पार्टी और महायुति की बदनामी भी हो रही हैं। इसलिए हम धस और धनंजय मुंडे को सामने बैठा कर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
Bjp will patch up mla dhas and minister munde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














