Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra: नकली पनीर लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक पाचपुते! अपनी ही सरकार और FDA पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र बीजेपी के एक विधायक का दावा है कि राज्य में मिलने वाला 70 प्रतिशत से अधिक पनीर मिलावटी होता है। इस मिलावटी पनीर का सेवन मतलब स्वास्थ्य से खिलवाड़ ही है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 12, 2025 | 09:32 PM

मिलावटी पनीर लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक विक्रम सिंह पाचपुते (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शाकाहारी भोजन के शौकीन लोग पनीर की सब्जी बड़े चाव से खाते हैं। खासकर होटलों में पनीर युक्त सब्जी की सर्वाधिक मांग देखने को मिली है लेकिन महाराष्ट्र बीजेपी के एक विधायक का दावा है कि राज्य में मिलने वाला 70 प्रतिशत से अधिक पनीर मिलावटी होता है। इस मिलावटी पनीर का सेवन अर्थात स्वास्थ्य से खिलवाड़ ही है।

विधायक ने मिलावटी पनीर का मुद्दा न सिर्फ विधानसभा में उठाया बल्कि विधानसभा अध्यक्ष को मिलावटी पनीर खाने की चुनौती देकर सरकार और एफडीए को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया।

महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान बुधवार को श्रीगोंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह पाचपुते मिलावटी पनीर के साथ विधानसभा में पहुंच गए। उन्होंने मिलावटी पनीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे दैनिक भोजन में इस्तेमाल किया जानेवाला 70 से 75% पनीर मिलावटी होता है।

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

एफडीए में की थी शिकायत

विधायक का दावा है कि उन्होंने इस बारे में एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) में भी शिकायत की थी लेकिन एफडीए अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। विधायक पचपुते ने विधानसभा अध्यक्ष को पनीर के दो सैंपल देते हुए कहा कि एक असली पनीर है और दूसरा पनीर जैसा दिखने वाला एनालॉग पनीर है। आप चाहें तो चख कर देख ले।

पनीर नहीं तेल का गोला!

विधायक पाचपुते ने कहा कि हमारे दैनिक आहार में इस्तेमाल किया जानेवाला 70 से 75% पनीर कृत्रिम होता है। यह दूध से नहीं बनाया जाता है। यह पनीर केवल दूध पाउडर और वनस्पति वसा से बनाया जाता है। अर्थात हम अपने बच्चों को भोजन के रूप में पनीर के नाम पर जहर खिला रहे हैं। ये तेल के गोले हैं। यह गंभीर मामला है। यह अकेले मेरे निर्वाचन क्षेत्र का सवाल नहीं है। लेकिन इसके खिलाफ कोई सख्त कानून नहीं है।

मंत्री विखे पाटिल ने भी उठाया था मुद्दा

विधायक पाचपूते से लगभग एक महीने पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार में जल संसाधन मंत्री व बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मिलावटी पनीर का मुद्दा उठाया था। 10 फरवरी 2025 को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विखे पाटिल ने कहा था कि राज्य के कई होटलों में जो पनीर परोसा जाता है, वह दूध से नहीं बल्कि वनस्पति तेल से बनाया जाता है।

विखे पाटिल ने कहा कि इसे रोकने के लिए केंद्र को कदम उठाने चाहिए, ताकि असली दूध से बने पनीर की ही बिक्री हो और दूध उत्पादकों को इसका फायदा हो।

होटल मालिकों ने किया था विरोध

होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन (आहार) के अध्यक्ष अरविंद शेट्टी ने मंत्री के दावे पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें सबूत के बिना ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। शेट्टी का दावा था कि मुंबई में 8,000 और पूरे महाराष्ट्र में 22,000 रेस्टोरेंट हमारे एसोसिएशन से जुड़े हैं और कोई भी मिलावटी पनीर इस्तेमाल नहीं करता।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

शेट्टी ने कहा कि हम ग्राहकों को सिर्फ असली दूध से बना पनीर ही परोसते हैं, जिसे सही तापमान पर रखा जाता है। साथ ही हमारे सभी सदस्य रजिस्टर्ड सप्लायर्स से सामग्री लेते हैं। नियमित जांच कराते हैं और खाने की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हैं।

Bjp mla vikram singh pachpute reached the assembly with fake paneer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 09:32 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Paneer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.