Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूशी बांध ओवरफ्लो, लोनावाला में 24 घंटे में 184 मिमी बारिश

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 06, 2022 | 06:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: जून में मुंह मोड़नेवाली बरखा रानी जुलाई के पहले सप्ताह में मेहरबान ही नहीं हुईं तो जमकर बरसीं। लोनावला भी इससे अछूता नहीं रहा। पिछले 24 घंटे में 184 मिमी बारिश लोनावला (Lonavala) में दर्ज हुई है। नतीजा पहाड़ की घाटी से झरने बहने लगे। लोनावला में पर्यटकों (Tourists) के आकर्षण का केंद्र भुशी बांध (Bhushi Dam) भी ओवरफ्लो (Overflow) हो गया है। इससे पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। आनेवाले समय में भूशी डैम में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

 लोनावला शहर को पर्यटक शहर के रूप में देखा जाता है। मुंबई, पुणे, पिंपरी-चिंचवड के लोग सह्याद्री की पहाड़ियों और घाटियों से बहने वाले झरने और भूशी डैम की पानी में  भीगने के लिए लोग आते हैं।

लोगों की होने लगी भीड़

मानसून के दौरान भुशी बांध  पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है, जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। पिछले 24 घंटे में 184 मिमी बारिश के कारण भुशी बांध बुधवार सुबह से ही ओवरफ्लो हो गया। बांध की सीढ़ियों से पानी बहना शुरू हो गया है। इसलिए चंद घंटों में ही बांध पर नागरिकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।

पिछले साल की तुलना में कम बारिश

लोनावला में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। लोनावाला में पिछले 24 घंटे में 184 मिमी बारिश हुई है। हालांकि, लोनावाला में पिछले साल की तुलना में इस साल कम बारिश हुई है। इस साल अभी तक कुल 581 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इस दिन तक 1,105 मिमी बारिश हुई थी।

पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायी भी झूमे

पिछले दो साल कोरोना महामारी के कारण पर्यटक वर्षा विहार का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं। इस साल कोरोना महामारी से राहत मिली है। जिससे घूमने फिरने पर अब कोई पाबंदी नहीं है। इसलिए पर्यटकों के साथ-साथ वहां के व्यावसायी खुश हैं। स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय इन्हीं पर्यटकों पर निर्भर रहता है। पिछले दो वर्षों में, उन्हें आर्थिक रूप से बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन इस साल कोई पाबंदी नहीं होने के कारण पर्यटक और व्यवसायी दोनों खुश है। अगले शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक लोनावला आने की संभावना लोनावला पुलिस प्रशासन ने व्यक्त की है।

Bhushi dam overflow 184 mm rain in 24 hours at lonavala

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2022 | 06:05 PM

Topics:  

  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे थेरगांव में बड़ा एक्शन: पर्यावरण नियम तोड़ने पर बिल्डर पर NGT ने ठोका 2.55 करोड़ का जुर्माना

2

चुनावी मौसम में खुला नेताओं का पर्स, पुणे के गणेश मंडलों को मिले 1 लाख तक के डोनेशन

3

पुणे विसर्जन में खास मोमेंट: डिप्टी CM अजित पवार ने उठाया ढोल, जनता संग गूंजे “जय गणेशा” के नारे

4

मुंबई-पुणे में गणेश विसर्जन पर सख्त ट्रैफिक कंट्रोल, कई रूट बंद, जुलूस ने पकड़ी रफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.