Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोसे खुर्द बांध के 21 गेट से पानी छोड़ना शुरू, अभी तक 88 फीसदी हुई बारिश

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jul 12, 2023 | 12:12 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • बांध का लाइव स्टोरेज 50 प्रतिशत 

भंडारा. वैनगंगा नदी के जलग्रह क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और पुजारीटोला बांध से छोड़े जा रहे पानी से भंडारा जिले में वैनगंगा नदी में आवक तेज होने की वजह से जलसंसाधन विभाग ने गोसेखुर्द बांध के 21 दरवाजे आधे मीटर से खोल रखे हैं जिससे आज 248 मिलियन घन मीटर पानी छोड़ा गया है.

गोसे खुर्द से 2312 घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा जो वैनगंगा नदी के रास्ते भंडारा जिले की पवनी और लाखांदूर तहसील होते हुए 24 घंटे बाद गडचिरोली जिले में पहुंचेगा. मंगलवार को बांध का लाइव स्टोरेज 50.01 फीसद रहा जिससे बांध में पानी का स्तर 243.560 मीटर बना रहा. फिलहाल गोसेखुर्द के दाहिने नहर से भी 10 घनमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी छोड़ जा रहा है.

पुजारीटोला से छोड़ा पानी

मंगलवार को पुजारीटोला बांध 75.77 फीसद भरा होने की वजह से बांध के 2 दरवाजे खोल दिए गए हैं वहीं धापेवाड़ा बराज 38.87 फीसद भरा है और उसके 7 गेट खोले गए हैं. हालांकि बावनथड़ी का जल संचय 29.60 प्रश, संजय सरोवर का 49.71 प्रश बना हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Dark Elbows: कोहनियों के कालेपन से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका, बस आजमाएं यह 1 घरेलू नुस्खा!

ठाणे मनपा बजट पर हंगामा; भाजपा-शिवसेना में तीखी नोकझोंक, फंड वितरण पर उठे सवाल

IAS तुकाराम मुंढे का 21 साल में 24वां तबादला; अब संभालेंगे महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग की कमान

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में नहीं बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर, घर खरीदना अब आसान

कारधा में जलस्तर 243.58 मीटर

भंडारा शहर के करीब कारधा पुलिया पर मंगलवार का जलस्तर 243.58 मीटर नापा गया जो सतर्कता स्तर से काफी नीचे है. हालांकि कैचमेंट में भारी बारिश शुरू रहने से वैनगंगा नदी में आवक बढ़कर अगले 24 से 48 घंटों में कारधा पुलिया का जलस्तर बढ़ सकता है.

जिले में अब तक 68 प्रतिशत बारिश

1 जून से 11 जुलाई तक भंडारा जिले में औसतन 308.9 मिमी (88 फीसद) बारिश दर्ज की गई. सामान्यतः इस दौरान जिले में 353 मिमी बारिश हो जानी चाहिए. पिछले वर्ष 11 जुलाई के दिन औसत 413.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो इस वर्ष मात्र 28.4 मिमी औसतन रहा.

भंडारा, साकोली में औसत से अधिक वर्षा 

जिले के कुल 19 राजस्व मंडलों में 11 जुलाई को भारी बारिश दर्ज की गई. मंडल निहाय 11 जुलाई को जिले में सबसे अधिक बारिश पवनी तहसील के कोंढ़ा राजस्व मंडल में 131 फीसदी दर्ज की गई जिसके बाद साकोली मंडल में 118 फीसद दर्ज की गई, भंडारा 117 फीसद, पालांदूर चौरास 116 फीसद, धारगांव 111 फीसद, सानगड़ी 105 फीसद, अडयाल 100 फीसद बारिश दर्ज की गई. 11 जुलाई को जिले में सबसे कम 46 फीसद बारिश नाकाडोंगरी राजस्व मंडल में दर्ज की गई.

Water started releasing from 21 gates of gose khurd dam so far 88 percent rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2023 | 11:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.