गर्मी का असर: भंडारा में गहराया जल संकट! जलाशयों में बचा सिर्फ 28% पानी, प्रशासन की अपील; संभलकर करें जल उपयोग
Bhandara Water Crisis: भंडारा जिले में भीषण गर्मी के चलते जलाशयों का जलस्तर तेजी से घटा है। जिले में केवल 28% जल भंडारण बचा है, जिससे आने वाले दिनों में जलसंकट की आशंका बढ़ गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
भंडारा जल संकट, जलाशय जलस्तर, (सोर्स: सौजन्य AI)
Bhandara Water Shortage: भंडारा जिले में इस वर्ष मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा है। कई बार हुई बेमौसम बारिश के बावजूद तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते जलाशयों का जलस्तर तेजी से घटता जा रहा है। गर्मी बढ़ने और पानी की लगातार खपत के कारण जिले के अधिकांश बांधों और तालाबों में जलसंकट की गंभीर स्थिति बनने लगी है। जिले के जलाशयों में 28 प्रतिशत पानी बचा है।
भंडारा जिले में कुल 4 बड़ी परियोजनाएं 31 लघु सिंचाई परियोजनाएं तथा 28 पूर्व (माजी) मालगुजारी यानी मामा तालाब हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाता है। वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो कई जलाशयों में पानी का स्तर बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है।
जिले के 8 जलाशयों में केवल 0 से 10 प्रतिशत तक ही पानी बच्चा है। इनमें हिवरा जलाशय पूरी तरह सूख चुका है और वहां एक बूंद पानी भी शेष नहीं है। इसके अलावा जिले के 13 जलाशयों में 10 से 20 प्रतिशत तक जलसंग्रहण बचा है, जबकि 14 जलाशयों में 20 से 30 प्रतिशत तक पानी उपलब्ध है। 4 जलाशय ऐसे हैं जिनमें 30 से 40 प्रतिशत तक पानी बचा हुआ है। जिले के सभी छोटे-बड़े जलाशयों को मिलाकर वर्तमान में कुल मिलाकर केवल 28.037 प्रतिशत जलसंग्रहण ही शेष रह गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
जलाशयों में तेजी से घटते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों और किसानों से पानी के उपयोग में बेहद सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते जलसंरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया और पानी की बर्बादी नहीं रोकी गई, तो आने वाले दिनों में पूरे जिले को गंभीर जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है।
मध्यम परियोजनाओं में 13.25 प्रतिशत पानी
मध्यम परियोजनाओं की बात करें तो जिले की 4 प्रमुख परियोजनाओं की कुल भंडारण क्षमता 42.818 दलघमी है। इनमें फिलहाल केवल 5.677 दस लाख घन मीटर यानी दलघमी पानी बचा है, जो कुल क्षमता का मात्र 13.25 प्रतिशत है। इसी प्रकार 31 लघु परियोजनाओं की कुल जल भंडारण क्षमता 53.542 दलघमी है।
जिले के सभी जलाशयों की वर्तमान स्थिति
8 जलाशय 0 से 10 प्रतिशत पानी (हिवरा सूखा)
13 जलाशय 10 से 20 प्रतिशत पानी
14 जलाशय 20 से 30 प्रतिशत पानी
4 जलाशय: 30 से 40 प्रतिशत पानी
यह भी पढ़ें:-अकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
मध्यम परियोजनाएं
कुल क्षमताः 42.818 दलघमी
शेष जलः 5.677 दलघमी
प्रतिशत शेषः 13.25
लघु परियोजनाएं
कुल क्षमता: 53.542 दलघमी
शेष जलः 18.847 दलघमी
प्रतिशत शेष: 35.20
