Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गैस एजेंसी की लापरवाही से उपभोक्ताओं में आक्रोश, सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहा

Gas Cylinder Delivery Delay: वरठी स्थित गैस एजेंसी की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने की समस्याएं आ रही है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 12, 2026 | 04:08 PM

Gas Agency ( सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीिडयाा)

Follow Us
Follow Us:

Varthi Gas Agency: वरठी स्थित गैस एजेंसी की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ऑनलाइन बुकिंग कराने के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी बुकिंग बिना सूचना के रद्द कर दी जाती है, जिसके कारण उन्हें घंटों कतार में खड़े होकर सिलेंडर प्राप्त करना पड़ता है।

हालांकि कुछ क्षेत्रों में घरघर सिलेंडर वितरण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बारबार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर बिक्री किए जाने और कालाबाजारी होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

मौजूदा व्यवस्था पर उठे सवाल

इससे आम उपभोक्ताओं में रोष का माहौल है। नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें देने के बावजूद प्रशासन की ओर से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्थानीय नागरिक अश्विन शेंडे ने मोहाड़ी तहसील में दूसरी गैस एजेंसी शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान एजेंसी उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में असफल साबित हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे त्रासदी के बाद नासिक आबकारी विभाग का एक्शन; 12 दिनों में 95 केस दर्ज, 59 हजार लीटर रसायन नष्ट

कर्ज माफी की शर्तें हटाने की मांग, सांसद नीलेश लंके ने 23 जून को आंदोलन की दी चेतावनी

नासिक में ‘सिटीलिंक’ बस चालकों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ; आधुनिक तकनीक से सीखे यातायात के नियम

शादी के नाम पर 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र का महाठग

ये भी पढ़े: चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी, वडेट्टीवार गुट को बड़ा झटका

आपूर्ति विभाग मामले की जांच करें उपभोक्ता

सामाजिक कार्यकर्ता संदीप बोंदरे ने कहा कि सिलेंडर संबंधी जानकारी लेने आने वाले ग्राहकों को संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाते, बल्कि कई बार कर्मचारियों की ओर से उनसे रूखे और अपमानजनक तरीके से बात की जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ता नरेश बोंदरे ने मांग की कि आपूर्ति विभाग तत्काल मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Varthi gas agency negligence cylinder supply consumer protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • LPG
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.