तुमसर में पारा 42° पार, अप्रैल में मई जैसी गर्मी; डॉ. गोविंद कोडवानी ने खानपान में सावधानी की दी सलाह
Summer Health Tips: तुमसर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है और पारा 42 डिग्री के पार पहुँच गया है। डॉक्टर कोडवानी ने लू से बचने के लिए सही डाइट और तेज धूप से बचाव की सलाह दी है।
Tumsar Heatwave Temperature News: तुमसर शहर में इन दिनों गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में ही मई जैसी तपिश महसूस होने लगी है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पिछले करीब 45 दिनों से लगातार बढ़ती सूरज की तपन ने गर्मी का असर और तीव्र कर दिया है।
गत वर्ष मार्च में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच था, लेकिन इस बार गर्मी ने पहले ही दस्तक दे दी है। बढ़ती गर्मी के चलते लोगों ने पंखे और कूलर का उपयोग शुरू कर दिया है, जबकि आमतौर पर होली के बाद ही कूलर लगाए जाते हैं। प्रशासन ने भी नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पर्यावरण बदलाव से बढ़ा गर्मी का असर
एक समय था जब तुमसर का तापमान विदर्भ के अन्य शहरों की तुलना में कम रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरण में हुए बदलाव के कारण अब यहां मार्च से जून तक भीषण गर्मी पड़ने लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में महावितरण की बड़ी कार्रवाई; साल भर में पकड़ी गई 2.32 करोड़ की बिजली चोरी, 11 लोगों पर केस दर्ज
साकोली में अक्षय तृतीया की धूम; शुभ मुहूर्त पर सोना-वाहन खरीदारी तेज, बाजार सजे, मटकों की बिक्री बढ़ी
सावधान! भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
विश्व विरासत दिवस; 800 साल पुराने हेमाड़पंती मंदिर का हुआ कायाकल्प, लेकिन भंडारा का ‘पांडे महल’ अब भी उपेक्षित
गर्मी से राहत पाने के लिए शहर के महागणपति मंदिर परिसर, पुराना बसस्थानक और खापाटोली क्षेत्र में शीतपेय की दुकानों पर शाम के समय भीड़ बढ़ रही है।
धूप से बचाव के लिए सतर्कता
तेज धूप के कारण दोपहर में लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे टोपी, दुपट्टा, रुमाल, चश्मा और दस्तानों का उपयोग कर रहे हैं ताकि गर्मी से बचाव हो सके।
शहर के बस स्टैंड, पुराना गंज बाजार, तहसील कार्यालय और अन्य प्रमुख चौराहों पर जूस सेंटर और गन्ने के रस की दुकानों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग ठंडे पानी के लिए मटकों की खरीदी करते नजर आ रहे हैं।
खानपान पर विशेष ध्यान जरूरी
- प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गोविंद कोडवानी के अनुसार, गर्मी के मौसम में सही खानपान बेहद जरूरी है। इस मौसम में पसीना, सुस्ती, थकान और पानी की कमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
- उन्होंने सलाह दी कि अधिक से अधिक पानी पिएं, संतुलित आहार लें और तेज धूप से बचने का प्रयास करें, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
- अप्रैल में ही गर्मी के इस हाल को देखते हुए आने वाले महीनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों में चिंता भी बढ़ने लगी है।
