भंडारा में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, नागरिकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर
Bhandara Health Department: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं NHM अभियान संचालक संजय काटकर ने भंडारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
Health Services Review (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Bhandara Health Services Reviewed: सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के अभियान संचालक संजय काटकर आईएएस ने जिले के दौरे के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति तथा वर्षाकाल में फैलने वाले रोगों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संजय काटकर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को सेवाभाव के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक उनका लाभ पहुंचे, इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता पर विशेष जोर
सम्बंधित ख़बरें
मैं नहीं झुकी क्योंकि मैं आत्मनिर्भर हूं… अमरावती में फिर गरजीं नवनीत राणा, विरोधियों को दी सीधी चेतावनी!
भंडारा में अवैध यात्री परिवहन पर शिकंजा, 110 वाहनों पर कार्रवाई और ₹2.92 लाख जुर्माना
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की संतुष्टि, डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, दवाओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित निगरानी तथा वर्षाकाल में डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों की रोकथाम के उपायों पर विशेष चर्चा की गई।
संजय काटकर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना, स्वास्थ्यवर्धिनी केंद्रों की स्थिति, स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध मानव संसाधन तथा अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने तहसील स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों की समस्याएं सुनीं और राज्य स्तर पर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़े: विधान परिषद में गूंजा शिरपुर-पातुर बस सेवा का मुद्दा, परिवहन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
बैठक में स्वास्थ्य सेवा, नागपुर मंडल के उपसंचालक डॉ. शशिकांत शंभरकर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य डॉ. गोगुलवार, सीपीएम डॉ. मनीष नंदनवार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सुजाता दुधगांवकर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीन कापसे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. संदीप गजभिये, गोंदिया के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हर, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम पटले सहित सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
