- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Thieves Are Emboldened In The Adyal Area
अड्याल क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों की दो मोटरें और केबल चोरी
अड्याल क्षेत्र में चोरों ने किसानों की मोटरें और केबल चुराई, पुलिस ने मामला दर्ज किया। नागरिकों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Bhandara District: अड्याल और आसपास के ग्रामीण अंचलों में चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए है। पुलिस की निष्क्रियता को देखकर शातिर चोरों ने सीधे किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका के साधनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
अज्ञात चोरों की ओर से दो किसानों के खेतों से सिंचाई की मोटरें और भारी मात्रा में केबल वायर चोरी करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अड्याल निवासी किसान विनायक देशमुख 38 और हरीश देशमुख 36 ने काबरा कंपनी के समीप स्थित नहर से अपनी सब्जी की फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत मोटरें लगाई थीं।
अज्ञात चोरों ने रात के सन्नाटे में दोनों मोटरों सहित करीब 1 हजार फीट लंबी केबल वायर पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किसानों ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिनरात मेहनत और कर्ज के बोझ तले दबकर उन्होंने यह सामग्री जुटाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
अब चोरी की इस घटना ने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है। क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और इन सक्रिय चोरों को तत्काल गिरफ्तार कर किसानों को न्याय दिलाया जाए।
Thieves are emboldened in the adyal area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सुनेत्रा पवार की महाविजय, 2 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास, कृष्णा हेगड़े ने बताया जीत का राज़
May 05, 2026 | 09:02 PMउज्जैन में दोस्त की बहन का एग्जाम देने आई थी JEE पास लड़की, 3 हजार रुपये के लिए किया करियर खराब!
May 05, 2026 | 09:01 PMतमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस बनेगी TVK की ‘सारथी’! विजय ने बढ़ाया गठबंधन का हाथ
May 05, 2026 | 08:55 PMतीस्ता विवाद से लेकर घुसपैठ तक, बंगाल में ‘कमल’ खिलते ही ढाका में हलचल; दहशत में क्यों पड़ोसी देश?
May 05, 2026 | 08:54 PMकोर्ट के फैसले और समय का चक्र, चुनाव आयोग की अनियमितताओं पर आनंद दुबे ने उठाए बुनियादी सवाल
May 05, 2026 | 08:50 PMगन्ने की कीमतों में भारी उछाल से सेमीकंडक्टर पर मेगा प्लान तक…मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
May 05, 2026 | 08:35 PMबदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
May 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














