-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- The Concerned Department Will Be Held Responsible For Shoddy Construction Bhandara District Magistrate Saavan Kumar Issued A Warning
घटिया निर्माण पर संबंधित विभाग होगा जिम्मेदार, भंडारा जिलाधिकारी सावन कुमार ने दी चेतावनी
जिलाधिकारी सावन कुमार ने घटिया निर्माण पर सख्त चेतावनी दी है। सभी विभागों को 30 अप्रैल तक कार्य प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Bhandara District: भंडारा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जिला वार्षिक योजना सामान्य 202627 के नियोजन ने अब रफ्तार पकड़ ली है. जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों की एक विशेष समीक्षा बैठक लेकर आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना निश्चित की. बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि नए कार्यों के प्रस्ताव 30 अप्रैल तक हर हाल में प्रस्तुत किए जाएं. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.जिला वार्षिक योजना की बैठक जिलाधिकारी ने जिला नियोजन समिति के माध्यम से संचालित होने वाले सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर यदि घटिया निर्माण कार्य हुआ या गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित विभाग और कार्यान्वयन एजेंसी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी. बजट प्रस्ताव तैयार करते समय सभी तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिला नियोजन समिति की आगामी बैठक में उन्हें तत्काल मंजूरी दी जा सके. वित्तीय वर्ष 202526 के मार्च अंत तक हुए खर्च की विस्तृत समीक्षा की गई.
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मार्च 2026 तक के खर्च की प्रगति रिपोर्ट, निर्धारित लक्ष्य और उपलब्धियों का महालेखापाल एजी कार्यालय के साथ सटीक मिलान कर रिपोर्ट तुरंत पेश की जाए. कई विभागों का बजट खर्च न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी भी जताई.नए कार्यों के लिए जियोटैग फोटो अनिवार्यआगामी वित्तीय वर्ष 202627 के लिए आवंटित निधि के बारे में सभी विभागों को अवगत करा दिया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजे जाने वाले प्रत्येक प्रस्ताव के साथ विस्तृत बजट एस्टीमेट, तकनीकी स्वीकृति आदेश और कार्य स्थल की वर्तमान स्थिति के जियोटैग फोटो संलग्न करना अनिवार्य कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि मरम्मत कार्यों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र न होने पर प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा. बैठक का संचालन जिला नियोजन अधिकारी तारकेश्वरी बोरीगिड्डे ने किया. इस अवसर पर जिले के सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. 30 अप्रैल तक प्राप्त होने वाली कार्यों की सूची पर जिला नियोजन समिति की आगामी बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी.
The concerned department will be held responsible for shoddy construction bhandara district magistrate saavan kumar issued a warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














