- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Farmers Protest Demand Increase Paddy Procurement Limit
भंडारा जिले में किसानों का निकला मोर्चा, धान की लिमिट बढ़ाने की मांग
धान उत्पादक किसानों ने लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला। उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Bhandara District: भंडारा जिले में धान उत्पादक किसानों का सब्र अब जवाब दे गया है. खरीफ सीजन 202526 के लिए धान खरीदी पर लगाई गई सीमित मर्यादा लिमिट को तत्काल बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल एल्गार मोर्चा निकाला. आंदोलन के जरिए किसानों ने शासन की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरते हुए स्पष्ट रूप से चेतावनी दे डाली कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आने वाले समय में जिले में उग्र जनआंदोलन होगा और इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी.
आंदोलन की शुरुआत शहर के व्यस्त बस स्टैंड परिसर से हुई. यहां बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर आगे बढ़े. मोर्चे का नेतृत्व वरिष्ठ नेता माधवराव बांते, राजेश हटवार, शिवकुमार गणवीर, हिवराज उके, अशोक शरणागत, पवन मस्के, राकेश कारेमोरे, शीलवंत मेश्राम और चंद्रशेखर हटवार ने किया. किसानों के समर्थन के लिए सांसद डॉ. प्रशांत पडोले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
महाराष्ट्र राज्य किसान सभा और धान खरीदी केंद्र संचालकों के सहयोग से आयोजित इस मोर्चे में सरकार की धान खरीदी नीति पर तीखे सवाल उठाए गए. वर्तमान में जिले का लगभग 25 से 30 लाख क्विंटल धान बिना बिके खरीदी केंद्रों पर पिछले दो माह से पड़ा है.लिमिट कम होने के कारण किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है. उन्हें अपना पसीने से सींचा हुआ धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के बजाय मजबूरन निजी व्यापारियों को औनेपौने दामों पर बेचना पड़ रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: मक्के के खेत में बिछड़े तेंदुए के शावकों का मां से सफल पुनर्मिलन; साकोली वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी
किरीट सोमैया का किशोरी पेडणेकर पर 100 करोड़ घोटाले का आरोप, मुंबई की राजनीति गरमाई
मुंबई में जलभराव रोकने के लिए BMC का विशेष अभियान, 31 मई तक पूरी होगी नालों की सफाई
2008 रेलवे भर्ती हिंसा मामले में ठाणे कोर्ट पहुंचे राज ठाकरे, सभी आरोपों से किया इनकार
आंदोलन को उग्र करने की धमकी
मोर्चे के समापन पर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मुख्य रूप से चार मांगें रखी गई हैं इसमें मुख्य रूप से धान खरीदी की लिमिट तुरंत बढ़ाना, किसानों को 25 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करना, केंद्रों से धान उठाने की प्रक्रिया में तेजी लाना और बोनस की घोषणा करना शामिल है. किसान संगठनों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे और प्रशासन को उग्र विरोध का सामना करना पड़ेगा.
Bhandara farmers protest demand increase paddy procurement limit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर होटल स्विमिंग पूल हादसा: 7 वर्षीय वेद की डूबने से मौत, कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमॉर्टम
May 14, 2026 | 09:19 AMExplainer: OMR शीट से ही क्यों होता है NEET एग्जाम? जानिए NTA के लिए कितना मुश्किल है पेपर लीक रोकना
May 14, 2026 | 09:17 AMTrump Xi Meeting: ट्रंप हुए जिनपिंग के मुरीद! बीजिंग में बोले- दोस्ती पर गर्व है और चीनी सेना वाकई लाजवाब है
May 14, 2026 | 09:16 AMकेरल में खत्म होगा सस्पेंस, आज 1 बजे मिलेगा राज्य को नया मुख्यमंत्री, सीएम कुर्सी के लिए 3 दिग्गजों में जंग
May 14, 2026 | 09:05 AMदो ताकतवर नेता साथ! बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक शुरू, व्यापार और युद्ध के खतरों पर फैसला संभव
May 14, 2026 | 09:00 AMकेंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा और आधुनिक; विदर्भ की उड़ान को नई रफ्तार
May 14, 2026 | 08:47 AMईंधन बचाने की मुहिम: मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने घटाया काफिला
May 14, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














