Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्रॉस वोटिंग करने वालों पर गिरी गाज; 5 विधायक सस्पेंड

Haryana Politics News: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद की गई।
Haryana News: Congress Launches 'Surgical Strike' in Haryana; The Axe Falls on Cross-Voters—5 MLAs Suspended
मल्लकार्जुन खड़गे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Haryana Congress MLAs Suspended: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए हरियाणा के पुन्हाना सीट से विधायक इलियास और हथीन सीट से विधायक इसराइल सहित पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। इन पर सांगठनिक अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की गई है। पार्टी द्वारा यह निर्णय राज्यसभा चुनाव के बाद लिया गया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान से प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा निलंबन की सिफारिश की गई थी। सिफारिश मिलने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी मंजूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में हरियाणा के पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया।

इन विधायकों पर गिरी गाज

पार्टी हाईकमान द्वारा इन पांच विधायकों पर गाज गिरी है। इसमें नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, सढौरा से विधायक रेणु बाला, रतिया से विधायक जरनैल सिंह, पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल शामिल है। इन विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि- नरेंद्र सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कदम गंभीर अनुशासनहीनता है। पार्टी हाईकमान का यह फैसला नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कड़ा संदेश है। आपको बता दें कि इन विधायकों पर राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग का आरोप है।

आपको बता दें कि, 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पांच विधायकों पर 'क्रॉस वोटिंग' करने का आरोप लगा था। इसके बाद पार्टी के पांचो विधायकों को सस्पेंड करने के लिए हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने निलंबन की सिफारिश की थी। दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग का आरोप है। इस मुकाबले में भाजपा और कांग्रेस दोनो को एक-एक सीट पर जीत मिली थी। चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा इन विधायकों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

37 सीटों पर हुआ था चुनाव

16 मार्च को हरियाणा सहित देश के 10 राज्यों में 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इसमें असम, प. बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com