विश्व पर्यावरण दिवस पर सनफ्लैग का बड़ा अभियान, 1000 पौधों के साथ क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट की शुरुआत
Green Development: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भंडारा स्थित सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी में क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया।
Miyawaki Forest (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Miyawaki Forest: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भंडारा स्थित सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया तथा लगभग 1000 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेबर कमिश्नर अशोक बहिर ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और प्रकृति के लिए अमूल्य धरोहर हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में लेबर ऑफिसर योगेश लांजेवार, कंपनी के डायरेक्टर रामचंद्र दलवी, सीईओ डी।डी। सेन, एचआर हेड सतीश श्रीवास्तव, समीर पटेल, ग्रीन हेरिटेज संस्था के मो। सईद शेख, गायत्री परिवार के राजीव शक्करवार, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर जवाहरलाल गुप्ता, मिलिंद वासनिक, विकास बांते, अमोद डाखरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
1000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बताया कि सनफ्लैग प्रतिवर्ष हजारों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। इस वर्ष 1000 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश गया है। कंपनी परिसर में पहले से ही वाल्मी प्लांटेशन, मियावाकी वन, नक्षत्र वाटिका, बायोडायवर्सिटी पार्क, ग्रीन लंग्स गार्डन और फ्रूट ऑर्चर्ड पार्क विकसित किए जा चुके हैं। अब क्लाइमेट एक्शन फॉरेस्ट इस अभियान का नया चरण है।
सम्बंधित ख़बरें
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
किसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
ये भी पढ़े: रिद्धपुर बस स्टैंड भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने जारी किया नोटिस
300 एकड़ को ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित करेंगे
कंपनी जल्द ही बेला, जाख, हरदोली, डोंगरगांव, खोडगांव मंदिर सहित आसपास के गांवों में भी पीपल, बरगद एवं फलदार वृक्षों का रोपण करेगी। लगभग 300 एकड़ परिसर में दो लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष विकसित किए जा चुके हैं, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिली है। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर हरियाली की जिम्मेदारी संभाली और प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लिया।
कंपनी का लक्ष्य अपने 300 एकड़ परिसर को ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित करना है। आयोजकों ने कहा कि उद्योग और पर्यावरण एकदूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि विकास के साथी हैं और सनफ्लैग इस संतुलन का सफल उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
