जनप्रतिनिधियों के कार्यों की सूची प्रस्तुत करें: भोयर ने जिला नियोजन समिति की बैठक में दिए निर्देश
Bhandara District Planning Committee: भंडारा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से सुझाए गए कार्यों की सूची प्रशासन तत्काल प्रस्तुत करें।यह निर्देश पालकमंत्री डॉ। पंकज भोयर ने दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
जनप्रतिनिधियों के कार्यों की सूची प्रस्तुत करें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara District: भंडारा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से सुझाए गए कार्यों की सूची प्रशासन तत्काल प्रस्तुत करें।यह निर्देश पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिए। वे जिला नियोजन समिति की हुई बैठक में बोल रहे थे। बैठक जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन सभागार में हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष कविता उईके, विधायक नरेंद्र भोंडेकर, विधायक नाना पटोले, विधायक राजू कारेमोरे, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद कुमार सालवे समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे। 6 जून को हुई पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि इस बैठक में की गई।
बैठक में सांसद डॉ. पडोले ने भागडी ग्राम में जलजीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों पर सवाल उठाए और कहा कि वहां नागरिकों को दूषित पेयजल मिल रहा है। इस पर पालकमंत्री डॉ. भोयर ने संबंधित अधिकारियों को जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।
सांसद पडोले ने उठाया दूषित पानी का मुद्दा
जिला नियोजन अधिकारी तारकेश्वरी बोरीगट्टे ने जिला नियोजन विकास समिति की ओर से प्राप्त कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 2025-26 के लिए कुल 276 करोड़ रुपये की मंजूर योजना राशि है। 1 अगस्त 2025 की शासन मार्गदर्शिका के अनुसार, खरीद की अधिकतम सीमा 10%, पुनर्विनियोजन सीमा 10%, तथा संशोधित प्रशासकीय स्वीकृति सीमा 30% निर्धारित की गई है।अब तक 30 सितंबर तक 30।76% निधि खर्च की जा चुकी है। पालकमंत्री डॉ. भोयर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
भंडारा में साइबर ठगी: UPI के जरिए दो बैंक खातों से 6.11 लाख रुपये उड़ाए
भंडारा में शिक्षकों का स्कूल बंद आंदोलन, शिक्षा नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
जनसुविधा के कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि की मांग
विधायक राजू कारेमोरे ने धान खरीदी केंद्रों की शुरुआत और बोनस भुगतान से संबंधित मुद्दे उठाए। इस पर पालकमंत्री डॉ. भोयर ने कहा कि धान खरीदी को लेकर जल्द ही मंत्रालय में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष कविता उईके ने जनसुविधा के कार्यों के लिए अतिरिक्त निधि की मांग की। विधायक नरेंद्र भोंडेकर की ओर से उठाए गए शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के विषय पर पालकमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे इस पर शासन स्तर पर अनुसरण करेंगे। नई शाला कक्षाओं के निर्माण, नए अस्पताल के लिए भूमि उपलब्धता आदि मुद्दों पर जिलाधिकारी को बैठक लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े: बाघ ने मचाया हड़कंप, रिंग रोड पर दिखा! गोंदिया में रातभर चला रेस्क्यू ड्रामा
आदिशक्ति शीतला माता मंदिर को ‘क’ वर्ग तीर्थक्षेत्र घोषित करें
सांसद पडोले ने आदिशक्ति शीतला माता मंदिर को ‘क’ वर्ग तीर्थक्षेत्र घोषित करने की मांग की। इस पर पालकमंत्री ने कहा कि भंडारा नगरपालिका प्रशासन शीघ्र ही स्थल का निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजे। संचालन जिला नियोजन अधिकारी तारकेश्वरी बोरीगट्टे ने किया। बैठक से पूर्व, पालकमंत्री कार्यालय का उद्घाटन जिला नियोजन सभागार के भूतल पर पालकमंत्री डॉ। पंकज भोयर, विधायक नाना पटोले, सांसद प्रशांत पडोले, और विधायक नरेंद्र भोंडेकर की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।
