Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Bigar Satbara Farmers Organization: भंडारा जिले में बिगर सातबारा किसान संगठन ने वन और राजस्व भूमि पर खेती के लिए किए गए अतिक्रमण मामलों में त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 10, 2026 | 03:39 PM

Farmer Memorandum (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Encroachment Issue: बिगर सातबारा किसान संगठन ने राजस्व एवं वन भूमि पर खेती के लिए किए गए अतिक्रमण के मामलों में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बजाय वन विभाग स्तर पर सीधे दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल अमल नहीं हुआ तो तुमसर तहसील के प्रत्येक गांव में “गांव वहीं आंदोलन” शुरू किया जाएगा। भंडारा जिला अध्यक्ष वैशाली शिरसाम के नेतृत्व में तथा तहसील सचिव राजेश बावणे ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

बिगर सातबारा किसान संगठन की मांग

ज्ञापन में मौजा मोहगांव के मामले का उल्लेख करते हुए बताया गया कि शिवदास सोमा शेंद्रे सहित 18 लोगों द्वारा वन एवं राजस्व भूमि पर खेती के लिए अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि तलाठी और क्षेत्र सहायक द्वारा किए गए संयुक्त पंचनामा में हुई है। इसके आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी, तुमसर ने एक आदेश के तहत संबंधित अतिक्रमणकारियों पर 2-2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

सम्बंधित ख़बरें

मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड

मिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब

एकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत

नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई

अतिक्रमण मामलों का वन विभाग स्तर पर हो निपटारा

संगठन ने मांग की कि जिन अतिक्रमित जमीनों पर वर्तमान में फसल की बुआई की गई है, उनका भी तत्काल पंचनामा किया जाए। साथ ही मोहगांव मॉडल की तर्ज पर सभी मामलों में वन विभाग स्तर पर ही दंडात्मक कार्रवाई कर प्रकरणों का शीघ्र निपटारा किया जाए।

ये भी पढ़े: भंडारा: पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, साकोली-लाखांदुर रोड पर एसटी बस और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, 7 घायल

इस दौरान शीला गौतम, रविलाल गुद्देवार, ओमप्रकाश चौधरी, फागूलाल सहारे, बाला कावड़े, सुखदास शेंडे, फागु राऊत, राहुल मेश्राम, सुभाष मेश्राम, गेदन बागड़े, उर्मिला ठाकरे, मीरा देव्हारे, फुलणबाई ठाकरे, शिलाबाई उइके, झामसिंग परतेती तथा ज्ञानेश्वर लोणकर सहित अनेक पदाधिकारी और किसान उपस्थित थे।

Bhandara encroachment action demand farmer organization protest warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 03:39 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Case of encroachment
  • Farmers Demand
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.