साकोली शहर में 1 करोड़ के नए गार्डन पर बवाल, नागरिकों ने उठाए सवाल
Sendurwafa Garden Controversy: सेंदूरवाफा नगर परिषद द्वारा 1 करोड़ रुपये के नए उद्यान निर्माण के फैसले पर नागरिकों में नाराजगी बढ़ी, लोग इसे धन के दुरुपयोग बताया।
Sendurwafa Garden (सोर्स- फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Maharashtra Local Politics: सेंदूरवाफा नगर परिषद में बिना आवश्यकता लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से नया उद्यान बनाने के निर्णय को लेकर नागरिकों में आक्रोश है। जिस स्थान पर यह उद्यान बनाया जा रहा है, वहां पहले से ही घनकचरा प्रबंधन परियोजना के पास एक विकसित बालोद्यान मौजूद है। नगरसेवक इंजि। सपन कापगते के विरोध के बावजूद प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। नागरिकों का सवाल है कि जब पहले से अच्छा उद्यान उपलब्ध है, तो फिर करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत क्या है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पहले क्षेत्र के अधूरे विकास कार्य पूरे किए जाएं। पिछले वर्ष तालाब का किनारा टूटने से मछुआरों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक पाल निर्माण शुरू नहीं हुआ। वहीं एकोडी फाटा से तालाब वार्ड तक की सड़क 2021 से जर्जर हालत में है, जिससे धूल के कारण लोगों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। तालाब किनारे शौचालय सुविधा और मालगुजारी तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी अधूरा है।
यदि जनता की मांग होगी तो प्रस्ताव रद्द
इन समस्याओं के बीच नया उद्यान निर्माण नागरिकों को धन के दुरुपयोग जैसा लग रहा है। पारदर्शिता ही प्राथमिकता देवश्रीनगराध्यक्ष देवश्री कापगते ने कहा कि उद्यान निर्माण का निर्णय बहुमत से लिया गया है और अन्य स्थानों की तलाश के बावजूद उपयुक्त जगह नहीं मिल पाई। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जनता की मांग होगी तो प्रस्ताव रद्द करने का अधिकार नगर परिषद के पास है और पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता है।आंदोलन करेंगे कापगते नगरसेवक इंजि। सपन कापगते ने कहा कि, घनकचरा स्थल जैसे निर्जन स्थान पर एक के ऊपर दूसरा उद्यान बनाना बेवकूफी भरा निर्णय है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
संविधान और सेकुलरिज्म बचाना होगा, भाषाई और धार्मिक राजनीति देश के लिए खतरा: आज़मी
दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
यवतमाल के लोहारा में पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला सिर पर पत्थर मारकर गंभीर घायल
शेड बनाया जाना चाहिए
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलनात्मक रुख अपनाएंगे।अच्छा शेड बनाएं रंगारी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक ताजराम रंगारी ने कहा कि साकोली के लिए श्मशानभूमि का मुद्दा काफी गंभीर और महत्वपूर्ण है, लेकिन नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। वहां एक अच्छा शेड बनाया जाना चाहिए, बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए, कुर्सियां लगाई जानी चाहिए और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
नया बगीचा बनाना आम नागरिकों की समझ से परे
ताकि अंतिम यात्रा में आने वाले लोगों को संतोष मिल सके। बहुमत से रद्द करें निर्णय भारद्वाजपूर्व नगरसेवक हेमंत भारद्वाज ने कहा कि क्या शहर में दूसरी कोई जगह नहीं है और क्या अन्य जरूरी काम नहीं हैं बगीचे पर पैसा खर्च करने का बहुमत से निर्णय लेने के बजाय साकोली सेंदूरवाफा क्षेत्र के कई लंबित कार्यों पर खर्च किया जाना चाहिए। पहले से बने हुए उद्यान पर फिर से नया बगीचा बनाना आम नागरिकों की समझ से परे है। बहुमत से लिया गया यह निर्णय बहुमत से ही रद्द किया जाना चाहिए।
