यवतमाल के लोहारा में पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला सिर पर पत्थर मारकर गंभीर घायल
Yavatmal Attack Case: यवतमाल के लोहारा क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला किया गया, जबकि पांढरकवड़ा में पुलिस ने सेंधमारी का खुलासा कर 9 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया
Yavatmal attack (सोर्सः फाईल फोटो- सोशल मीडिया)
Lohara Stone Attack: यहां लोहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अष्टविनायक चौक इलाके में पुराने मामूली विवाद के चलते एक 32 वर्षीय युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में सोनू राजन चिघ्घारे नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह घटना 1 मई की रात करीब 930 बजे हुई। शिकायतकर्ता मुरली गोवर्धन ब्राम्हणे ने लोहारा पुलिस थाने में दी गई जानकारी में बताया कि उनका भांजा सोनू चिघ्घारे सेवा नगर इलाके में रहता है। घटना की रात आरोपी मनीष उर्फ मनोज तेजस्वी और सोनू चिघ्घारे, सोनू मंगल पवार नाम की महिला के घर के सामने बैठे थे।
घर में सेंधमारी का पर्दाफाश
इसी दौरान दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनीष ने सोनू को जमीन पर गिराकर उसे जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बड़ा पत्थर दे मारा। इस हमले में सोनू के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में वोटर लिस्ट अभियान तेज, 244 कर्मचारी बने BLO, घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
40 गर्भवती महिलाओं कि स्वास्थ्य सुरक्षा दांव पर! यवतमाल में दुर्गम कोलाम बस्तियों में रास्ते बंद होने का खतरा
यवतमाल में खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, 9.29 लाख हेक्टेयर में से 73% से अधिक खेतों में बोनी पूरी
Yavatmal News: इथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति पर सरकार को घेरा, सामाजिक कार्यकर्ता का तीखा हमला
ये भी पढ़े: बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत निजी वाहन से यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में मुरली ब्राम्हणे की शिकायत पर लोहारा पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मनोज तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
9 लाख से अधिक का माल जब्त
यवतमाल एलसीबी की टीम ने घर में सेंधमारी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 9 लाख रुपयों से अधिक का माल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने उमरखेड़ तहसील के मोहदरी निवासी नत्थू कुरकुटे सहित अन्य दो नाबालिग को हिरासत में लिया।
