- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Vande Mataram 150 Years Vasant Vyakhyanmala Bhandara Sanskar Bharati
भंडारा में ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष राष्ट्रभावना के प्राण तत्व पर व्याख्यानमाला का आयोजन
Bhandara News: भंडारा में संस्कार भारती द्वारा आयोजित वसंत व्याख्यानमाला में 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य वक्ता आशुतोष अडोणी ने इसे देशभक्ति का प्रेरणा स्रोत बताया।

Bhandara Vande Mataram News: भंडारा में वंदे मातरम राष्ट्र का प्राण तत्व है। मातृभूमि का अत्यंत सुंदर वर्णन बंकिमचंद्र चटर्जी ने किया है। वंदे मातरम ने इतिहास रचा है। इस गीत के माध्यम से उन्होंने देश को माता के रूप में प्रस्तुत किया। वंदे मातरम का अर्थ है हे मां, मैं आपको वंदन करता हूं। इस रचना को आज 150 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम केवल एक नारा नहीं, बल्कि देशभक्तों के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा है। यह विचार संस्कार भारती नागपुर के राष्ट्रीय मंत्री आशुतोष अडोणी ने व्यक्त किए। संस्कार भारती, भंडारा शाखा की ओर से 15 अप्रैल को सायं 600 बजे सहकार नगर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में आयोजित वसंत व्याख्यानमाला के प्रथम दिन वंद्य वंदे मातरम विषय पर वे मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेक पत्की ने की। इस अवसर पर संस्कार भारती की नवनिर्वाचित अध्यक्षा चंदा मुरकुटे, प्रांत उपाध्यक्ष सुमंत देशपांडे, कार्याध्यक्ष रामदास शहारे, उपाध्यक्षा नीता मलेवार, मंत्री मोहन भाकरे तथा अनघा चेपे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
इगतपुरी-खर्डी ब्लॉक, आधी रात से सुबह तक थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानें अपनी लोकल का नया टाइम टेबल
Mumbai Health Alert: मुंबई में ‘पिंक आई’ का आतंक, गर्मी और प्रदूषण से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
महाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, हर तहसील में बनेगी हाई पावर कमेटी
बिना सीटी स्कैन घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ने पेश की अत्याधुनिक ‘कोरी’ प्रणाली
भंडारा में वैचारिक अनुष्ठानकार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हाथों दीप प्रज्ज्वलन से हुई। पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथियों का परिचय सुमंत देशपांडे ने प्रस्तुत किया, जबकि प्रास्ताविक चंदा मुरकुटे ने रखा।
कार्यक्रम का संचालन सरोज धाबेकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन केशव जोशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर योगाभ्यासी मंडल एवं भंडारा जिला अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे।
Vande mataram 150 years vasant vyakhyanmala bhandara sanskar bharati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इगतपुरी-खर्डी ब्लॉक, आधी रात से सुबह तक थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानें अपनी लोकल का नया टाइम टेबल
May 11, 2026 | 08:54 PMफैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे
May 11, 2026 | 08:53 PMMumbai Health Alert: मुंबई में ‘पिंक आई’ का आतंक, गर्मी और प्रदूषण से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
May 11, 2026 | 08:46 PMSkincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
May 11, 2026 | 08:44 PMमहाराष्ट्र में अवैध शराब के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, हर तहसील में बनेगी हाई पावर कमेटी
May 11, 2026 | 08:38 PMMP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे
May 11, 2026 | 08:34 PMबिना सीटी स्कैन घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ने पेश की अत्याधुनिक ‘कोरी’ प्रणाली
May 11, 2026 | 08:29 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM










