Bhandara News: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायतराज अभियान के व्यापक प्रचारप्रसार और जनजागरूकता के लिए प्रसिद्ध मराठी अभिनेता संदीप पाठक 16 मार्च को भंडारा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस प्रवास के दौरान वे जिले की आदर्श ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे और ग्रामीणों से संवाद साधेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संदीप पाठक सुबह 930 बजे भंडारा तहसील की ग्राम पंचायत बेला पहुंचेंगे.
इसके बाद दोपहर 1200 बजे वे लाखनी तहसील की ग्राम पंचायत केसलवाड़ा पवार का दौरा करेंगे. दौरे के अंतिम चरण में दोपहर 300 बजे वे साकोली तहसील की ग्राम पंचायत खैरी/वलमाझरी में उपस्थित रहकर वहां हुए विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है.
जिला परिषद भंडारा ने अपील की है कि संबंधित क्षेत्रों के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस अभियान की जानकारी लें और पंचायत राज को और अधिक समृद्ध बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें.